18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयहे प्रभु यह कैसी माया! रातें गर्म तो दिन कूल-कूल, लू भी...

हे प्रभु यह कैसी माया! रातें गर्म तो दिन कूल-कूल, लू भी चलेगी, मार्च के महीने में दिखेंगे मौसम के तीन रंग

Published on

नई दिल्ली

किसी ने खूब कहा है कि कभी गर्मी, कभी सर्दी, अजब है खेल मौसम के,कभी पतझड़, कभी सावन,गजब है मेल मौसम के। देश में मौसम के बदलते मिजाज पर ये चंद लाइनें खूब फिट बैठती हैं। भीषण और हाड़ कंपा देने वाली ठंड विदा ले चुकी है। मार्च माह के शुरू होते ही होली का हुड़दंग और गर्मी का अहसास लोगों को होने लगता है। लेकिन इस बार का मौसम कुछ अजीब रहने वाला है। आईएमडी की मानें तो इस बार मौसम एक दो नहीं बल्कि तीन रंग दिखा सकता है। आप पूछेंगे इसका क्या मतलब हुआ भला? मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में रातें गर्म रहेंगी तो वहीं दिन का तापमान सामान्य रहेगा। यही नहीं कुछ राज्यों में हीटवेव भी चलेगी। मौसम के इस अजीब खेल का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 मार्च से हिमालयी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलेगा। बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि 15 मार्च के बाद फिर मौसम बदलेगा औ दिन-रात दोनों गर्म रह सकते हैं। आइए मौसम की इस फिरकी पर पूरी जानकारी देते हैं।

इन राज्यों की रातें रहेंगी गर्म
मौसम विभाग ने ऐसे कई राज्यों की लिस्ट दी है जहां रातें पहले के मुकाबले गर्म रह सकती हैं। आईएमडी की मानें तो हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित सभी दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभवना है। रात में इन क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और तापमान ज्यादा रहेगा।

यहां दिन रहेगा कूल-कूल
मौसम विभाग ने ऐसे राज्यों की भी लिस्ट दी है जहां दिन में तपिश की जगह कूल-कूल रहेगा। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अगले दो हफ्ते तक दिन में तापमान सामान्य के आसपास और सामान्य से कुछ कम भी रह सकता है।

यहां पड़ेंगे लू के थपेड़े
मौसम के बदलाव का सबसे ज्यादा असर दक्षिण के राज्यों पर पड़ा है। साउथ इंडिया के सभी राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड व ओडिशा के कुछ इलाकों में मार्च के आखिरी हफ्ते में तीन से पांच दिन हीटवेव चलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बाकी देश हीटवेव के प्रभाव से अछूता रहेगा।

राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाएं
देश की राजधानी दिल्ली का मौसम भी अजीब खेल खेल रहा है। जहां मार्च के महीने में लोगों को गर्मी सताने लगती है, वहां लोगों को अभी भी ठिठुरन महसूस हो रही है। सुबह-सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को गर्म पानी से नहाना पड़ रहा है। वहीं शाम 5 बजे के बाद भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा रहा है। यह बीते 5 साल में इस बार दिल्ली सबसे ठंडी रही है। 1 मार्च 2019 में न्यूनतम तापमान 6.8 था। 8 मार्च से 13 मार्च तक के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 तक जा सकता है। मतलब 10 मार्च के बाद दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी।

फरवरी का महीना रहा सबसे गर्म
मार्च के शुरुआती हफ्ते के मुकाबले फरवरी का महीना सबसे गर्म रहा। इस साल फरवरी का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री तक जा सकता है। पहले के समय (1850-1900) की तुलना में फरवरी का महीना बहुत ज़्यादा गर्म रहा। यूरोप की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (C3S) के आंकड़ों के अनुसार यह लगातार नौवां महीना था जो रिकॉर्ड पर सबसे गर्म दर्ज किया गया। जून के बाद से, हर महीने उस समय के लिए वैश्विक औसत तापमान एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। यह बढ़ता हुआ तापमान तूफान, सूखे और आग की वजह से है जिसने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। जलवायु परिवर्तन और एल नीनो घटना की वजह से 2023 में रिकॉर्ड गर्मी पड़ी थी।

Latest articles

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...