भोपाल
बीएचईएल लेडीज क्लब एजूकेशनल वेलफेयर विंग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटन एसोशिएशन के सहयोग से नि:शुल्क दंत परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती संगीता रामनाथन ने किया । कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्षा श्रीमती प्रणती राव भी उपस्थित थीं । इस अवसर पर सभी संस्था की उपाध्यक्ष, सदस्य एवं इंडियन डेंटन एसोशिएशन भोपाल की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सुखदा सिंह, डॉ. श्रीमती मोनिका मित्तल, डॉ. श्रीमती अनुपमा गुप्ता, डॉ. श्रीमती प्रतिमा बाजपेयी, डॉ. आलोक दीवान, डॉ. श्रीमती नीता मारवाह एवं वेदांत गुप्ता भी उपस्थित थे । लेडीज क्लब द्वारा संचालित सभी संस्था के कर्मचारियों, बीएचईएल लेडीज क्लब एजूकेशनल वेलफेयर विंग के छात्र-छात्राओं एवं बीएईएल में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर्स आदि का परीक्षण किया गया ।
