1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यUP: खेत में बकरियां घुसने पर बच्चे से बर्बरता... हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों...

UP: खेत में बकरियां घुसने पर बच्चे से बर्बरता… हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंका, Video वायरल

Published on

फतेहपुर,

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़का बकरियां चराने जंगल में गया हुआ था. बकरियां एक ग्रामीण के खेत में घुस गईं तो उसने लड़के के हाथ पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया. उसके रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और झाड़ियों से निकाला. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव में रहने वाले राजेंद्र का 7 साल का बेटा खेत में बकरियां चरा रहा था. उसी दौरान बकरियां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के खेत में चली गईं. इस बात पर आरोपी ने बच्चे के हाथ पैर बांधकर उसे जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया.

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे राहगीर ने झाड़ियों में देखा तो उसके होश उड़ गए. उसने तुरंत सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को खबर दी और बच्चे के हाथ पैर खोलकर झाड़ियों से बाहर निकाला. इस मामले में बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

घटना को लेकर एडिशनल एसपी ने क्या कहा?
घटना को लेकर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि थाना किशनपुर के एकडला में राजेंद्र सोनकर ने सूचना दी थी कि उनका बेटा बकरी चराने गया था. बकरी को गांव के गया प्रसाद सोनकर ने कुल्हाड़ी मार दी, जिससे बकरी के पैर में चोट आई. इसके बाद बेटे के हाथ पैर बांधकर जान से मारने की नीयत से उसे जंगल में फेंक दिया.

राजेंद्र सोनकर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. प्रकरण की छानबीन करने पर पता चला कि राजेंद्र सोनकर व गया सोनकर के बीच विवाद चल रहा है. इनके बीच पूर्व में केस दर्ज किया गया था. सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है.

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...