15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी, दिल्ली में सर्विस...

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी, दिल्ली में सर्विस सेंटर लेकर गया था ड्राइवर

Published on

नई दिल्ली: राजधानी दल्ली से एक हैरान कर देने वाला चोरी का मामला सामने आया है, जहां कुछ चोरों ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार ही चोरी कर ली। चोरी हुई जेपी नड्डा की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जो साउथ दिल्ली से गायब हो गई। अभी तक चोरी हुी कार का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

ड्राइवर कार को सर्विस सेंटर छोड़कर आया था
जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 मार्च को हुई। वाहन के चालक जोगिंदर ने सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर को गोविंदपुरी के एक सर्विस सेंटर में छोड़ दिया था। वह कुछ देर के लिए घर लौटा, लेकिन वापस आने पर उसने पाया कि कार गायब है। उसकी शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज की जांच करने वाली पुलिस टीम को पता चला कि वाहन को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था।”

अभी तक कार का नहीं लगा कोई सुराग
हालांकि, काफी कोशिशों के बावजूद चोरी हुई कार का पता लगाने में कोई सफलता नहीं मिली है। सूत्रों ने बताया कि गाड़ी हिमाचल प्रदेश में जे.पी.नड्डा की पत्‍नी के नाम पर रजिस्टर्ड थी। दिल्ली पुलिस ने मामले की गहन जांच करने और दोषियों को न्याय के दायरे में लाने का भरोसा दिया है।

Latest articles

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय डिपोर्ट, 11 पंजाब के, सीएम भगवंत मान बोले- दिल्ली जाकर करेंगे रिसीव

चंडीगढ़/दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए जा रहे 15 भारतीय नागरिक आज रात दिल्ली पहुंचेंगे।...

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...