12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचांद और मंगल ग्रह पर एसयूवी दौड़ाने की तैयारी में नासा, बनाया...

चांद और मंगल ग्रह पर एसयूवी दौड़ाने की तैयारी में नासा, बनाया खास प्‍लान, कोने-कोने तक पहुंचेंगे अंतरिक्ष यात्री

Published on

सैन फ्रांसिस्को

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर टरेन व्हीकल (एलटीवी) डेवलप करने के लिए तीन कंपनी — इंटुएटिव मशीन्स, लूनर आउटपोस्ट और वेंचुरी एस्ट्रोलैब को चुना है। नासा ने कहा कि यह व्हीकल चंद्रमा पर एजेंसी के आर्टेमिस कैंपेन और मंगल ग्रह पर ह्यूमन मिशन की तैयारी के दौरान साइंटिफिक रिसर्च करने में मदद करेगा। ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के निदेशक वैनेसा विच ने कहा, ‘हम चंद्रमा को एक्सप्लोर करने के लिए आर्टेमिस जनरेशन के लूनर एक्सप्लोरिंग व्हीकल के डेवलपमेंट की उम्मीद करते हैं।’

विच ने कहा, ‘यह व्हीकल हमारे अंतरिक्ष यात्रियों की चंद्रमा की सतह का पता लगाने और एक्सप्लोर करने की क्षमता में काफी वृद्धि करेगा, साथ ही क्रू मिशन के बीच प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करेगा।’ नासा का मकसद आर्टेमिस वी के दौरान क्रू ऑपरेशन्स के लिए एलटीवी का इस्तेमाल शुरू करने का है। आर्टेमिस मिशनों के बीच, जब क्रू चंद्रमा पर नहीं होंगे तो एलटीवी जरुरत के मुताबिक नासा के वैज्ञानिक सपोर्ट के तौर पर दूर से काम करेंगे।

वॉशिंगटन में नासा हेड क्वार्टर्स के चीफ एक्सप्लोरेशन साइंसटिस्ट जैकब ब्लीचर ने कहा, ‘हम एलटीवी का इस्तेमाल उन लोकेशन की यात्रा के लिए करेंगे, जहां हम नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे एक्सप्लोर करने और डिस्कवरी करने की हमारी क्षमता बढ़ेगी।’ आर्टेमिस के जरिए, नासा चंद्रमा को एक्सप्लोर करने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा। नासा ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब चीन और रूस ने चांद से लेकर मंगल ग्रह तक पर फतह के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। चीन ने अपने कई मिशन भेजने की योजना बनाई है। चीन ने हाल ही में अपना एक वाहन चांद पर भेजा है। उसका रोवर पहले से ही चांद की सतह पर सक्रिय है।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...