12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने यूक्रेन की सैन्य कमांड को उड़ाया, Su-34 फाइटर जेट से...

रूस ने यूक्रेन की सैन्य कमांड को उड़ाया, Su-34 फाइटर जेट से हमले का देखिए Video

Published on

मॉस्को,

रूस लगातार यूक्रेन के अड्डों पर हवाई हमले कर रहा है. हाल ही उसने डीपीआर के दक्षिण में मौजूद यूक्रेनी कमांड पोस्ट और सैनिकों पर हवाई हमला किया. इसके लिए रूस ने सुखोई Su-34 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया. यहां नीचे दिए गए Video में आप देख सकते हैं कि कैसे फाइटर जेट FAB-500 बम गिरा रहा है.

पहले जानते हैं इस घातक फाइटर जेट की ताकत को…
Sukhoi Su-34 का जन्म सोवियत संघ के समय हुआ था. लेकिन इसका विकास रूस में किया गया. यह दो इंजन, दो सीट वाला सुपरसोनिक मीडियम-रेंज फाइटर जेट हैं. असल में यह बमवर्षक और स्ट्राइक एयरक्राफ्ट है. यह किसी भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है. रूस के पास करीब 155 Su-34 फाइटर जेट मौजूद हैं.

इस फाइटर जेट को दो लोग मिलकर उड़ाते हैं. आकार में यह काफी बड़ा है. 76.7 फीट लंबे फाइटर जेट की ऊंचाई 20 फीट है. टेकऑफ के समय अधिकतम वजन 45,100 किलोग्राम होता है. इसमें 12,100 किलो ईंधन आता है. इस विमान की अधिकतम गति 1900 km/hr है. लेकिन यह आमतौर पर 1300-1400 km/hr की स्पीड में उड़ान भरता है.

1100 किलोमीटर की कॉम्बैट रेंज
इस फाइटर जेट की कॉम्बैट रेंज 1100 किलोमीटर है. लेकिन फेरी रेंज 4500 किलोमीटर है. यह अधिकतम 56 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है. इसमें 30 मिलिमीटर की एक ग्रिजेव-शिपुनोव ऑटोकैनन लगी है. यह एक मिनट में 180 गोलियां दागती है.

घातक हथियारों का पूरा जखीरा
Su-34 फाइटर जेट में 12 हार्ड प्वाइंट्स हैं. यानी इतने हथियार लगाए जा सकते हैं. इसमें 1 से 20 रॉकेट वाले रॉकेट पॉड्स लगाए जा सकते हैं. इसके अलावा तीन तरह की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, 8 तरह की हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, दो तरह की एंटी-शिप मिसाइलें, तीन तरह की एंटी-रेडिएशन मिसाइलें, तीन तरह की क्रूज मिसाइलें लगा सकते हैं. इसके अलावा दर्जनों प्रकार के बम लगा सकते हैं. या फिर इनका मिश्रण कर सकते हैं.

क्या है FAB-500 बम, जिसने मचाई तबाही
FAB-500 सोवियत संघ के समय डिजाइन किया गया 500 किलोग्राम वजन का जनरल परपज़ बम है, इसे फाइटर जेट से गिराया जाता है. इसमें हाई एक्स्प्लोसिव वॉरहेड लगा होता है. यह बम 97.2 इंच लंबा और 15.7 इंच व्यास वाला होता है. जब यह बम फाइटर जेट से छूटता है तब 500 से 1900 km/hr की स्पीड से टारगेट की तरफ बढ़ता है. यह अधिकतम 39,400 फीट की ऊंचाई से गिराया जा सकता है.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...