12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान की धमकी के बाद इजरायल में सैनिकों की छुट्टी कैंसल, IDF...

ईरान की धमकी के बाद इजरायल में सैनिकों की छुट्टी कैंसल, IDF ने कहा- फाइटर जेट तैयार, क्या मध्य पूर्व में बड़ी जंग की तैयारी

Published on

तेल अवीव

सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले में ईरान के टॉप जनरल की मौत के बाद मध्य पूर्व बड़े तनाव से गुजर रहा है। ईरान के जवाबी हमले की धमकी के बाद इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार को सभी लड़ाकू सैनिकों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। इजरायली सेना ने अपनी घोषणा में कहा, “स्थितिजन्य आकलन के अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि सभी आईडीएफ लड़ाकू इकाइयों के लिए छुट्टी अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी।” टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, बयान में आगे कहा गया है कि आईडीएफ युद्द में है और आवश्यकतानुसार बलों की तैनाती के मुद्दे की लगातार समीक्षा की जा रही है।

बुधवार को इजरायली सेना ने कहा था कि उसने हवाई सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रिजर्विस्टों को तैयार रखा है। इस बीच रायटर्स के पत्रकारों और तेल अवीव में रहने वाले नागरिकों ने बताया है कि जीपीएस सेवाएं बाधित हो गई हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसा गाइडेड मिसाइलों को रोकने की तैयारी के तहत किया जाता है। इसके पहले सोमवार को एक हवाई हमले में सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास तहस-नहस हो गया था। हमले में ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के टॉप जनरल रेजा जहेदी और उनके डिप्टी समेत 5 अन्य आईआरजीसी अधिकारी मारे गए थे। हमले में 6 सीरियाई नागरिकों की भी मौत हुई थी। जहेदी सीरिया में रिवॉल्यूशनरी गॉर्ड की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देख रहे थे, जिनमें सीरिया में हिजबुल्लाह लड़ाकों को हथियारों की आपूर्ति सुनिश्चित करना भी शामिल था।

ईरानी जनरल की मौत के बाद बढ़ा तनाव
ईरान ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि वह इस हमले का बदला लेगा। ईरान के विदेश मंत्री ने इसे एक बर्बर कृत्य बताते हुए कहा था कि इसका जवाब हम अपने हिसाब से देंगे। ईरान के प्रॉक्सी चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने इजरायल को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। हालांकि, हमले को लेकर इजरायल ने न तो हमले की जिम्मेदारी ली थी और न ही इसका खंडन किया था। ईरान की धमकी के बाद मध्य पूर्व को लेकर विश्लेषक चिंता जता रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि ईरान बदले के लिए इजरायल के अंदर हमला कर सकता है। इजरायली सेना की कार्रवाई को इसी के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।

ईरान की धमकी के बाद इजरायली एयर फोर्स तैयार
ईरान की धमकी के बाद आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, इजराइल अपने खिलाफ हर खतरे को गंभीरता से ले रहा है और लड़ाकू विमान “विभिन्न प्रकार के परिदृश्यों” के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “पिछले छह महीनों में हम कई मोर्चों पर युद्ध में रहे हैं। हम सभी क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्क हैं। हम हर समय खतरों को देख रहे हैं और कई मोर्चों पर उन्हें विफल कर रहे हैं। रक्षा और हमले के लिए उच्च स्तर की तैयारी पर हैं। हम लगातार आकलन कर रहे हैं और किसी भी बयान और सभी दुश्मनों को गंभीरता से लेते हैं।” हगारी ने आगे कहा, हमने लड़ाकू इकाइयों की सतर्कता बढ़ा दी है। वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत किया है। हमारे विमान रक्षा और हमले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...