12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान की गगनचुंबी ताइपे-101 के बीच झूलती विशाल स्टील बॉल, जिसने 7.4...

ताइवान की गगनचुंबी ताइपे-101 के बीच झूलती विशाल स्टील बॉल, जिसने 7.4 के भूकंप से बिल्डिंग को बचा लिया

Published on

ताइपे:

ताइवान में बुधवार को 7.4 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। तेज भूकंप की वजह से कई इमारतें गिर गईं और पहाड़ों के पत्थर खिसक गए। रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता वाले इस भूकंप ने ताइवान को हिलाकर रख दिया। एक तरफ इस भूकंप से काफी नुकसान हुआ तो दूसरी और देश की सबसे ऊंची इमारत को इंजीनियरिंग की खास तकनीक ने बचा लिया। ये इमारत देश की राजधानी में बनी ताइपे 101 है। ताइवान की सबसे ऊंची इमारत ताइपे 101 दुनिया की सबसे ऊंची इमारत भी रही है। इतने तेज भूकंप से इमारत का नुकसान ना होने की वजह इसका डिजाइन है। खासतौर से एक बड़े स्टील बॉल ने इमारत को बचाया, जिसे ट्यून्ड मास डैम्पर कहा जाता है।

सीएनन की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टील के साथ मजबूत कंक्रीट के संयोजन की वजह से ताइपे 101 बिना किसी क्षति के भूकंप को सह गई। यह वास्तुशिल्प खासतौर से भूकंप के प्रति संवेदनशील देशों में इस्तेमाल किया जाता है। ताइपे 101 का ट्यून्ड मास डैम्पर 92 मोटी केबलों की मदद से गगनचुंबी इमारत के भीतर लटका हुआ एक विशाल सुनहरा गोला है। यह 87वीं और 92वीं मंजिल के बीच है। 660 मीट्रिक टन वजन का यह उपकरण प्रभावी ढंग से गतिज ऊर्जा को अवशोषित करता है और टावर को गिरने से बचाता है। इमारतों और पुलों जैसी संरचनाओं पर भूकंप के प्रभाव को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल इंजीनियरिंग में किया जाता है।

कैसे काम करती है ये तकनीक
इस विशाल बॉल को भूकंपीय गति के जवाब में झूलने के लिए डिजाइन किया गया है। इमारत के केंद्र में जमीन से 1,000 फीट ऊपर लटका ये डैम्पर बेबी भूकंप के दौरान गोला इमारत की गति का प्रतिकार करने के लिए हिल जाता है, जिससे भूकंप का प्रभाव 40 फीसदी तक कम हो जाता है। 41 स्टील परतों से बना ये बॉल अत्यधिक गति को रोकने के लिए यह 59 इंच की सीमा के भीतर झूलता है। इससे भूकंप के लिए संवेदनशील शहर की ये इमारत तेज झटके सह लेती है।

ताइपे 101 नाम की ये गगनचुंबी इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा से पहले दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी। ये शानदार इमारत ताइपे के वित्तीय जिले के ठीक बीच में स्थित है, जिसकी ऊंचाई आसमान में 509 मीटर है। ताइपे 101 का सबसे बड़ा आकर्षण 89वीं मंजिल पर ऑब्जरवेटिरी है। इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल 101 एक सुपर-एक्सक्लूसिव वीआईपी क्लब है। ताइपे में इतनी ऊंची कोई दूसरी इमारत नहीं होने की वजह से इससे पूरे शहर से लेकर पहाड़ों तक का दृश्य मिलता है।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...