12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान ने आखिरकार शुरू किया ईरान के साथ गैस पाइपलाइन पर काम,...

पाकिस्तान ने आखिरकार शुरू किया ईरान के साथ गैस पाइपलाइन पर काम, भड़क सकता है अमेरिका

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान ने आखिरकार ईरान के साथ गैस पाइपलाइन का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन के 80 किलोमीटर हिस्से का निर्माण किया जाएगा जो ग्वादर से ईरानी हिस्से को जोड़ेगी। पाकिस्तान ने ये फैसला ऐसे समय में किया है जब आगामी 22 अप्रैल को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पाकिस्तान की यात्रा पर आ रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया पोर्टल द न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी है। पाकिस्तान ने इस प्रोजेक्ट को शुरू तो कर दिया है, लेकिन इसे पूरा करना आसान नहीं है। इस प्रोजेक्ट से अमेरिका का भड़कना तय है जो पहले ही कई बार पाकिस्तान को आगाह कर चुका है। ऐसे में सवाल है कि क्या ये प्रोजेक्ट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए गले की फांस बनने जा रहा है।

द न्यूज की रिपोर्ट में पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि इंटर स्टेट गैस कंपनी (आईएसजीसी) ने इस बारे में टेंडर जारी कर दिए हैं। ये प्रोजेक्ट पहले से ही एक दशक की देरी से है। इसे 2014 में पूरा किया जाना था और 2015 में इसका संचालन शुरू होना था। लेकिन अमेरिका के डर से पाकिस्तान इससे दूरी बनाए हुए था। पाकिस्तान कहता रहा है कि ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते वह अपने क्षेत्र में इस परियोजना को मूर्त रूप नहीं दे सका है। पाकिस्तान के इस रवैये से तेहरान ने बार-बार नाराजगी जताई और याद दिलाया कि उसने 1 अरब डॉलर खर्च करके अपनी तरफ काम पूरा कर लिया है।

ईरान ने दी थी पाकिस्तान को डेडलाइन
इसी साल जनवरी में ईरान ने पाकिस्तान को आखिरी नोटिस देकर फरवरी-मार्च 2024 तक प्रोजेक्ट पूरा करने की डेडलाइन दी थी। ऐसा न करने पर समझौते के तहत 18 अरब डॉलर हर्जाना भरने के लिए तैयार रहने को कहा था। अब समय बीत जाने के बाद पाकिस्तान ने पाइपलाइन पर काम शुरू करने का फैसला किया है। पाकिस्तान का ये कदम अमेरिका के स्पष्ट विरोध के साथ ही प्रतिबंधों की चेतावनी के बीच हुआ है। खासतौर पर जब मार्च के आखिर में अमेरिका इस प्रोजेक्ट पर साफ शब्दों में पाकिस्तान को अपनी ‘न’ कह चुका है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने साफ किया था कि हम पाकिस्तान-ईरान गैस पाइपलाइन का समर्थन नहीं करते हैं। इसके पहले दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के अमेरिकी सचिव डोनाल्ड लू ने इस प्रोजेक्ट को अमेरिका के लिए रेडलाइन कहा था। लू ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि इस परियोजना के लिए फंड कहां से आएगा। लेकिन मेरा साफ मत है कि इस परियोजना को रोका जाना चाहिए। उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया था कि अमेरिका की इस मामले में पाकिस्तान को छूट देने की कोई इच्छा नहीं है।

अमेरिका-ईरान के बीच फंसे शहबाज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ मुश्किल है कि प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ते हैं तो अमेरिका खफा होता है और नहीं बढ़ते हैं तो ईरान पाकिस्तान को धोखेबाज और अमेरिका से डरने वाला समझता है। मार्च महीने में ही इस्लामाबाद में ईरान के राजदूत मुकद्दम ने परियोजना में देरी के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था कि 2009 में हुए इस समझौते में अब विस्तार की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि ईरान ने वर्षों पहले अपनी तरफ काम पूरा कर लिया था और वह एक दशक से समझौते को लागू किए जाने का इंतजार कर रहा है।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...