22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालजबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान बड़ा हादसा, कार्यकर्ताओं...

जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान बड़ा हादसा, कार्यकर्ताओं का मंच टूटकर गिरा

Published on

जबलपुर

जबलपुर में प्रधानमंत्री के मेगा रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओ का मंच गिर गया। पुलिस ने बताया है कि मंच गिरने से 4 लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस वाले को चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज विक्टोरिया अस्पताल में कराया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान कटंगा चौराहे पर मंच लगा था। मंच गिरने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी का माहौल है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का मंच गिर गया। मंच पर क्षमता से अधिक लोग चढ़ गए थे, जिस वजह से मंच टूट कर गिर गया। मंच गिरने से रोड शो के दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया था। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना में 4 लोग घायल हो गए, एक पुलिस वाला भी घायल हुआ है, जिन्हे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत पहले से बेहतर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था, उसी दौरान यह हादसा हो गया। नरेंद्र मोदी को देखने और उनका स्वागत करने के लिए रोड के किनारे स्वागत मंच लगाए गए थे। एक मंच कटंगा गोरखपुर में भी लगाया गया था। इस मंच पर क्षमता से अधिक कार्यकर्ता खड़े हो गए। मौके पर मौजूद लोगो ने तुरंत एंबुलेंस बुलाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Latest articles

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...

कर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज और तंगहाली से परेशान एक 45 वर्षीय...

महंगाई का बड़ा झटका: मप्र में कमर्शियल एलपीजी 993 महंगी, भोपाल में 3074 तो रीवा में 3323 पहुंचा दाम

भोपाल। मप्र में आम जनता और व्यापारियों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है।...

जाटखेड़ी में मकानों को तोड़े जाने पर भड़की कांग्रेस, स्थायी पुनर्वास न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। राजधानी के जाटखेड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण के नाम पर 20 से अधिक...

More like this