22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयताले टूटे, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद: बैंक से बैग लेकर फरार हुए...

ताले टूटे, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद: बैंक से बैग लेकर फरार हुए चोर

Published on

जबलपुर।

ताले टूटे, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद: बैंक से बैग लेकर फरार हुए चोर,शहर के एक बैंक में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सुबह सफाईकर्मी और मैनेजर जब बैंक पहुंचे तो ताले खुले हुए मिले। बैंक के मेन गेट से लेकर अंदर लॉकर तक के ताले टूटे हुए थे। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध—पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध नजर आए। दोनों के हाथ में बैग था। बैंक से बाहर आने के बाद दोनों बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हो गए।

बैंक प्रबंधन की लापरवाही उजागर

मामले ने बैंक प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक में आमतौर पर गार्ड मौजूद रहता है, लेकिन वारदात वाली रात गार्ड नहीं था। अलार्म भी नहीं बजा जबकि बैंक में एंटी थेफ्ट कैमरे लगे हैं।कुछ दिन पहले भी देर रात बैंक में आग लग चुकी थी, लेकिन उसके बाद भी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

यह भी पढ़िए: जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों से भी जवाब-तलब किया जा रहा है कि आखिर सुरक्षा के बावजूद इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

Latest articles

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...

कर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज और तंगहाली से परेशान एक 45 वर्षीय...

महंगाई का बड़ा झटका: मप्र में कमर्शियल एलपीजी 993 महंगी, भोपाल में 3074 तो रीवा में 3323 पहुंचा दाम

भोपाल। मप्र में आम जनता और व्यापारियों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है।...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...