12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलऑफिस से झूठ बोलकर मैच देखने गई थी महिला, बॉस ने रंगे...

ऑफिस से झूठ बोलकर मैच देखने गई थी महिला, बॉस ने रंगे हाथों पकड़ लिया, फिर जो हुआ वो मजेदार है

Published on

हिंदुस्तान में क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है। आईपीएल को तो इंडिया का त्योहार कहा जाता है। शाम होते ही फैंस टीवी सेट से चिपक जाते हैं। मोबाइल पर निगाह जमा लेते हैं। कुछ ऐसे भी खुशकिस्मत होते हैं, जिन्हें मैच का टिकट मिल जाता है और वह स्टेडियम जाकर मैच का लुत्फ उठाते हैं। छक्के-चौके पर सीटी और तालियां बजाते हैं। मगर स्टेडियम जाकर मैच देखना इतना आसान भी नहीं होता। कई बार आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है, ऐसा ही कुछ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एक महिला फैन के साथ हुआ। चलिए आपको आगे उनकी दिलचस्प कहानी सुनाते हैं।

दरअसल, इस महिला फैन ने अपने बॉस को झूठ बोलकर ऑफिस से जल्दी छुट्टी ले ली और अपनी पसंदीदा टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच देखने स्टेडियम पहुंच गईं, लेकिन इस फीमेल फैन का भांड़ा तब फूट गया, जब उसके बॉस ने उन्हें टीवी पर देख लिया। नेहा द्विवेदी नाम की इस महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि जब वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच देखने स्टेडियम गईं थीं तो उनके बॉस ने उन्हें टीवी पर देखा था। इसके बाद बॉस ने नेहा द्विवेदी से मैसेज कर पूछताछ भी की। बॉस ने मैसेज किया कि मैंने तुम्हें टीवी पर देखा था, सिर्फ एक सेकंड के लिए ही तुम टीवी पर आई और मैंने तुम्हें पहचान लिया, तो कल जल्दी लॉगआउट करने का यही कारण था। बॉस कूल था इसलिए नेहा द्विवेदी को झूठ बोलने के बाद भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

नेहा द्विवेदी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मोये-मोये दिन-ब-दिन असली होता जा रहा है।’ शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर पर दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और चार हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वैसे सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “स्टेडियम में हर दूसरे व्यक्ति ने कैमरे पर फोकस करने की कोशिश की लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला…अब आपके पास आते हैं।’ एक व्यक्ति ने कहा, “ऑफिस का कलेश आने वाला है, ई साला जॉब कप नामदी लोल।’ एक व्यक्ति ने लिखा, ‘उन्हें तुम्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए…पहले ऑफिस में झूठ बोला और फिर अपने ऑफिस की निजी बातचीत साझा की।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...