18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयतीसरे चरण में हुई 65.68% वोटिंग, चुनाव आयोग ने चार दिन बाद...

तीसरे चरण में हुई 65.68% वोटिंग, चुनाव आयोग ने चार दिन बाद जारी किया आंकड़ा

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव का माहौल जारी है. तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं और अब 13 मई को चौथे चरण का चुनाव होना है. इससे पहले शनिवार को तीसरे चरण में हुए चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने वोटिंग का आंकड़ा जारी कर दिया है. सामने आया है कि, तीसरे चरण के चुनाव का फाइनल वोटिंग टर्नआउट 65.68% है.

बता दें कि इससे पहले चुनाव होने के बाद भी चुनाव आयोग ने आंकड़ा जारी किया था, जिसमें 64.40 फीसदी वोटिंग होने की बात सामने आई थी, हालांकि शनिवार को जारी हुआ आंकड़ा, चुनाव के दिन जारी हुए आंकड़े से तकरीबन 1 प्रतिशत अधिक है.

चुनाव आयोग ने वोटिंग के ठीक बाद जारी किया था आंकड़ा
चुनाव आयोग ने तीसरे चरण की वोटिंग के ठीक बाद आंकड़ा जारी किया था, जिसमें 64.40 फीसदी वोटिंग की बात सामने आई थी. चुनाव आयोग की कई कोशिशों के बावजूद तीसरे चरण में भी मतदान का आंकड़ा 2019 से कम ही रहा. जिन राज्यों में कम वोटिंग हुई है उनमें बिहार, महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात शामिल रहे.

2019 में तीसरे चरण में कितनी फीसदी हुई थी वोटिंग?
बता दें कि 2019 में मतदान का डाटा 67.33 प्रतिशत था. इस तरह से इस बार पिछली बार के मुकाबले मतदान का डाटा तकरीबन 2 फीसदी कम रहा. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र चार ऐसे राज्य रहे जहां मतदान का प्रतिशत कम रहा. बीती सात मई को तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, बिहार की 5, गुजरात की 25 और महाराष्ट्र की 11 सीटों पर वोटिंग हुई थी. ये चार राज्यों की कुल 51 सीटें हैं जहां मतदान सबसे कम हुआ था.

चुनाव आयोग ने ये आंकड़ा ऐसे समय में जारी किया है, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वोटिंग प्रतिशत जारी के आंकड़े जारी करने में लेट-लतीफी पर सवाल उठाए थे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने देरी पर उठाए थे सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक के अपने साथी दलों को एक चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में कहा गया था कि ये लोकसभा चुनाव ‘लोकतंत्र और संविधान’ बचाने की लड़ाई है. उन्होंने चुनाव आयोग के चिंताजनक रवैये के बारे में लिखते हुए कहा था कि अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करने में हो रही अत्यधिक देरी और उस डेटा में पाई गई विसंगतियां इन चुनावों की स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रकृति पर गंभीर संदेह पैदा कर रही है.

Latest articles

वैश्य महासम्मेलन की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा: 33% आरक्षण से बढ़ेगी समाज में भागीदारी

भोपाल। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर...

कूलर के सामने सोने को लेकर भाई से हुआ विवाद, 14 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र अंतर्गत चूनाभट्टी इलाके में एक बेहद दुखद मामला...

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: कलपक्कम रिएक्टर हुआ ‘क्रिटिकल’, भेल ने निभाई अहम भूमिका

भोपाल। भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए कलपक्कम...

आरसीएफ मुंबई चुनाव में भारतीय मजदूर संघ की ऐतिहासिक जीत, शिवसेना और इंटक को पछाड़ा

भोपाल। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मुंबई में आयोजित मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव में...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...