10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालएक बीड़ी की कीमत तुम क्या जानो... 'मनोहर' की मौत की वजह...

एक बीड़ी की कीमत तुम क्या जानो… ‘मनोहर’ की मौत की वजह सुन चौंक जाएंगे आप

Published on

इंदौर:

जिले के संयोगितागंज इलाके में 12 मई की रात एक दुखद घटना सामने आई है। एक 60 वर्षीय मनोहर (पुत्र बाबूराव) नामक व्यक्ति की मारपीट के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करण नाम के एक युवक ने बुजुर्ग से बीड़ी मांगी थी। मना करने पर मनोहर ने उसके साथ मारपीट की थी।दरअसल, छोटी ग्वालटोली इलाके में रहने वाले मनोहर देर रात बीड़ी पी रहे थे। तभी करण नाम का युवक उनके पास पहुंचा और बीड़ी मांगने लगा।

मनोहर ने बीड़ी देने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए करण ने मनोहर के सिर पर डंडे से वार कर दिया और भाग गया। गंभीर रूप से घायल मनोहर को परिचित महिला अनिता ने एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। एमवाय अस्पताल में मनोहर को होश नहीं आया और मंगलवार रात को उनकी मौत हो गई। संयोगितागंज पुलिस ने मामला दर्ज कर करण की तलाश शुरू कर दी है। मनोहर के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस अनिता से भी पूछताछ कर रही है।

बात दें कि इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इलाके में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह घटना एक बार फिर बढ़ती हुई गुंडागर्दी और असुरक्षा की ओर इशारा करती है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...