11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहार में 2025 में किसकी बनेगी सरकार? प्रशांत किशोर ने कर दिया...

बिहार में 2025 में किसकी बनेगी सरकार? प्रशांत किशोर ने कर दिया बड़ा दावा, JDU-RJD के लिए खतरा तो नहीं

Published on

मुजफ्फरपुर:

जन सुराज के संस्थापक और राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव के बीच अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2025 के चुनाव में जनसुराज भी मैदान में उतरेगा। और हम अपने दम पर चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।पीके ने कहा कि इस बार हम बिहार में संकल्प लेकर आए हैं। हमने किसी नेता और दल का हाथ नहीं पकड़ा है। बिहार में जो पदयात्रा कर रहे हैं, उससे बिहार में से ऐसे लोगों को निकालकर सामने लाएंगे, जिसे जनता का आशीर्वाद मिले। जनसुराज के जरिए दो साल में जनता का राज बनाएंगे।

बिहार में 2025 का चुनाव अपने दम पर जीतेगा जनसुराज: पीके
प्रशांत किशोर से जब निजी न्यूज चैनल से पूछा कि बिहार में अगर सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी के समर्थन की जरूरत हुई तो वह किस पार्टी का समर्थन लेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘जनसुराज बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रहा है। हम अपने दम पर बहुमत लाएंगे।’ पीके ने कहा कि हम बिहार में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यहां जनता का समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं लिखकर देता हूं कि जनसुराज 2025 का चुनाव अपने दम पर जीतेगा। अगर यह सफल नहीं भी हुआ तो आप मुझसे इस बारे में सवाल कर सकते हैं। अगर जनसुराज नहीं जीत पाया तो मैं बदलाव के इन सारे प्रयासों को छोड़ दूंगा।’

बंगाल के बारे में मेरी बात पर किसी को विश्वास नहीं था: प्रशांत किशोर
पीके ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी के लिए नतीजों की भविष्यवाणी की थी, लेकिन किसी को उनकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। प्रशांत किशोर ने कहा कि, ‘मैंने पहले बंगाल के बारे में कहा था कि बीजेपी 100 से ज़्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। हालांकि, उस समय मेरी भविष्यवाणी पर किसी को भरोसा नहीं था। फिर भी, जब नतीजे घोषित हुए, तो सभी हैरान रह गए। बीजेपी को 77 सीटें मिलीं, जो अंतिम परिणाम था।’

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...