11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यममता बनर्जी ने मुस्लिमों को बांटे थे OBC सर्टिफिकेट, कलकत्ता हाईकोर्ट के...

ममता बनर्जी ने मुस्लिमों को बांटे थे OBC सर्टिफिकेट, कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के बाद PM मोदी ने बोला हमला

Published on

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा राज्य में 2010 के बाद जारी किए गए ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द करने के मुद्दे पर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। दिल्ली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने वोट बैंक के लिए मुसलमानों को ओबीसी सर्टिफिकेट दिए थे। आज कलकत्ता हाईकोर्ट ने सभी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि ये वोट बैंक की राजनीति, ये तुष्टिकरण की राजनीति, हर हद पार कर रही है। हाईकोर्ट के फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह चुकी हैं कि वह हाईकोर्ट के फैसले को नहीं मानेंगी।

PM मोदी ने साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि 2010 के बाद जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाण पत्र गैरकानूनी है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने बेवजह मुस्लिमों को OBC प्रमाण पत्र दिए थे। पीएम मोदी ने कहा कि आज कोर्ट ने तमाशा मारा है। यह खान मार्केट गैंग पाप की ज़िम्मेदार है। पीएम मोदी ने कहा कि वे कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। ये लोग लगातार सरकारी ज़मीनें वक्फ बोर्ड को दे रहे हैं और बदले में वोट मांग रहे हैं। पीएम मोदी ने दोहराया ये लोग देश के बजट का 15 फीसदी अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित करना चाहते हैं। वे बैंकों से लोन और सरकारी टेंडर भी धर्म के आधार पर देना चाहते हैं। ये लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए CAA का विरोध कर रहे हैं।

मुस्लिमों से की अपील
पीएम मोदी ने दिल्ली की सभा में जहां ओबीसी सर्टिफिकेट के मुद्दे पर टीएमसी सरकार और समूचे विपक्ष पर हमला बोला। तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस चुनाव में एक लड़ाई लेकर निकला हूं, जिन लोगों ने भारत के संविधान के साथ धोखा किया है, अब समय आ रहा है कि ऐसे घोर सांप्रदायिक लोगों को देश पहचानें और मेरे मुसलमान भाई भी पहचानें। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी हैं। दिल्ली में जो लुटियन गैंग है, खान मार्केट गैंग है, इन घोर सांप्रदायिक लोगों की रक्षा करने में अपनी जिंदगी खपा दी। उनके पापों को देश की जनता से छिपाने का पाप किया है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...