9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यसमाजवादी-कांग्रेस के साथ आने से डबल इंजन आपस में टकरा रहे! अखिलेश...

समाजवादी-कांग्रेस के साथ आने से डबल इंजन आपस में टकरा रहे! अखिलेश ने राजा भैया को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Published on

प्रतापगढ़:

अखिलेश यादव ने जनसभा में कहा कि जबसे समाजवादी और कांग्रेस एक हुए हैं, तबसे डबल इंजन टकरा रहे हैं। ये जीरो होने जा रहे हैं। भाजपा का यूपी की 80 की 80 सीटों पर सफाया हो रहा है। ये दिल्ली वाले कहते हैं शहजादे-शहजादे, ये शहजादे शह भी देंगे और मात भी देंगे। इन्होंने आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसी की भी आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती जा रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है, जबरदस्ती कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। अब इस वैक्सीन से जान को खतरा पैदा हो गया। वैक्सीन वाले बोल रहे है कि हम इसे वापस ले लेंगे। अब जब वैक्सीन शरीर में चली गई तो उसे वापस कैसे ले सकते हैं। इन्होंने वैक्सीन कंपनियों से चंदा वसूला। इन्होंने इलेक्ट्रोल बॉन्ड ने इनकी भ्रष्टचार की पोल खोल दी। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले ये राशन की चर्चा करते थे, आज राशन के नाम पर ये लोग ठगने का काम कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन की अगर सरकार बनेगी तो आपका राशन बढ़ाया जाएगा और उसकी मात्रा भी बढ़ाई जाएगी। इससे लोगों को भरपेट भोजन मिल सके। लखनऊ और दिल्ली वाले हम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त कर दी।

जनसत्ता दल जिंदाबाद के लगाए नारे
यूपी के प्रतापगढ़ में गुरुवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस रैली को सफल बनाने के लिए कुंडा से विधायक राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता भी जुटे थे। अखिलेश की रैली में हजारों की संख्या में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता झंडा-बैनर लेकर पहुंचे थे।इसको लेकर अखिलेश यादव ने मंच से राजा भैया का नाम लिए बिना कहा कि जो नाराज थे, अब तो उनका भी समर्थन मिल रहा है।

समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा ने जनसत्ता दल जिंदाबाद के नारे लगाकर ,जनसत्ता के लोगो का स्वागत किया। इसी जनसभा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सपा का सहयोग कर रहे सभी दलों का आभार जताया। उन्होंने राजा भैया का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग नाराज थे, वह भी साथ आ गए हैं।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...