9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यनाबालिग ने बाइक से मारी टक्कर, युवक की मौत... पुणे पोर्श कांड...

नाबालिग ने बाइक से मारी टक्कर, युवक की मौत… पुणे पोर्श कांड के बीच मुंबई में हुआ एक और हादसा

Published on

नई दिल्ली,

पुणे में हुए पोर्श कार हादसे की चर्चाओं के बीच मुंबई से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां एक बाइक सवार नाबालिग ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस नाबालिग के पिता को गिरफ्तार किया है और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है.

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के मझगांव इलाके में एक नाबालिग की बाइक से टक्कर के बाद 32 साल के युवक की मौत हो गई है. घटना सुबह करीब 7 बजे की है. इस घटना में इरफान नवाब अली शेख नाम का शख्स बुरी तरह घायल हो गया था. युवक को इलाज के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में जेजे पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर डोंगरी चिल्ड्रन होम भेज दिया और पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि, जेजे मार्ग पुलिस ने आईपीसी की धारा 304(2) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3,4 के तहत मामला दर्ज किया है.

ये घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब पुणे पोर्श कांड का मामला सुर्खियों में है. बताते चलें कि पोर्श कांड की घटना 19 मई की सुबह की है. पुणे के कल्याणी नगर इलाके में रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल के 17 वर्षीय बेटे ने अपनी स्पोर्ट्स कार पोर्श से बाइक सवार दो इंजीनियरों को रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई. इस घटना के 14 घंटे बाद आरोपी नाबालिग को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई. कोर्ट ने उसे 15 दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव-समाधान पर 300 शब्दों का निबंध लिखने का निर्देश दिया था. हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और बेहद तेज गति से कार को चला रहा था.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...