9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'जो नाराज थे वो अब साथ...', सपा की रैली में पहुंचे राजा...

‘जो नाराज थे वो अब साथ…’, सपा की रैली में पहुंचे राजा भैया के कार्यकर्ता तो बोले अखिलेश

Published on

प्रतापगढ़ ,

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैली हुई. इसमें राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हजारों की संख्या में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता अखिलेश की रैली में झंडे-बैनर के साथ नजर आए. जिसपर अखिलेश यादव ने इशारों में उनका धन्यवाद दिया.

बता दें कि सपा प्रमुख ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ एसपी सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने प्रतापगढ़ पहुंचे थे. मंच पर कांग्रेस सांसद नेता प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधायक मोना मिश्रा, सपा विधायक राम सिंह पटेल, आरके वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे. इस दौरान अपने संबोधन में अखिलेश ने राजा भैया का नाम लिए बिना कहा कि जो नाराज थे, अब तो उनका भी समर्थन मिल रहा है. कांग्रेस, AAP तो साथ है ही अब अन्य दल भी साथ आ गए हैं. ऐसे में एसपी सिंह पटेल का जीतना तय है.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जब से कांग्रेस व समाजवादी एक और एक ग्यारह हो गए हैं, तब से दिल्ली और लखनऊ का इंजन आपस में टकरा रहा है. अब लग रहा है बीजेपी का 80 में 80 का सफाया होने जा रहा है.

उन्होंने इशारों-इशारों में प्रतापगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के वायरल वीडियो पर भी चुटकी ली, जिसमें वह रोते हुए नजर आए थे. अखिलेश ने कहा कि जनता का गुस्सा देखकर यहां के प्रत्याशी की आंख में आंसू निकल आए हैं. देख लेना जब चुनाव सातवें चरण में पहुंचेगा तो जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई देगा.

बकौल अखिलेश यादव- ये जो दिल्ली वाले ‘शहजादे-शहजादे’ कहते हैं, इस बार शहजादे शह भी देंगे और मात भी. चुनाव का मौसम बदला है. इस बार पॉलिटिकल क्लाइमेट चेंज होने जा रहा है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...