9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यममता बनर्जी ने PM मोदी को दी जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की चुनौती,...

ममता बनर्जी ने PM मोदी को दी जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की चुनौती, बोलीं- क्या आप तैयार हैं?

Published on

कोलकाता,

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश का सियासी मिजाज गरम है. पांच चरणों का मतदान हो चुका है और 25 मई को छठे चरण का मतदान होने वाला है. बीजेपी लगातार अपनी जीत का दावा कर रही है. वहीं विपक्षी पार्टियां द्वारा बनाया गया INDIA गठबंधन भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है. आरोप-प्रत्यारोप औऱ बयानबाजी का दौर जारी है. इस सबके बीच बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए चुनौती दी है.

ममता बनर्जी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की मांग करते हुए कहा, “मैं मोदी बाबू महाशय से पूछ रही हूं. कृपया आएं और स्थान तय करें. आप टेलीप्रॉम्प्टर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मैं अकेला आऊंगी. आप 10 अधिकारियों को ला सकते हैं और पत्रकारों से मुझसे सवाल करने के लिए कह सकते हैं. क्या आप तैयार हैं? मैं आपको चुनौती देती हूं. मैं तैयार हूं.

बता दें कि एक दिन पहले ही ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के बंगाल में कई वर्गों का ओबीसी दर्जा रद्द करने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी वाले अपने राज्य की नीतियों पर बात क्यों नहीं करते? जिन राज्यों में उनकी सरकार है, उस पर भी बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा, यह (ओबीसी आरक्षण) कैबिनेट, विधानसभा में पारित किया गया था और इस पर अदालत का फैसला भी है. चुनाव से पहले भाजपा खेल रही है. भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति और एक दिन के लिए ऐसा कर रही है, ताकि वे 5 साल तक अपना भ्रष्टाचार जारी रख सकें. मुझे ऑर्डर मिल गया है. अब मैं खेला करूंगी.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...