9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में 7 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में 7 नक्सली ढेर

Published on

नारायणपुर,

छत्तीसगढ़ में 25 मई को होने वाले मतदान से पहले सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है. गुरुवार को सुरक्षाबलों ने नारायणपुर-बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सरहद पर 7 नक्सलियों को मार गिराया. इनके पास से 7 हथियार भी बरामद हुए हैं. सुरक्षाकर्मियों को प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद ऑपरेशन सूर्य शक्ति पॉइंट 5 शुरू किया गया था.

इस घटना के साथ ही इस साल राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 107 नक्सली मारे जा चुके हैं. इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिलों के जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और स्पेशल टास्क फोर्स समेत राज्य पुलिस की सभी इकाइयां शामिल थीं.

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात कुमार ने कहा कि मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई, जब नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी. सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की. जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा सम्भाला और रुक रुक कर मुठभेड़ चलता रहा. जिसके बाद जंगल में सर्च में अब तक सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव तथा हथियार बरामद हुए है और कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है.

25 मई को इन सीटों पर होना है मतदान
झारखंड की चार लोकसभा सीटों – गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है. ये राज्य में तीसरे दौर का चुनाव है. इसमें कुल 93 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 16 गिरिडीह, धनबाद (25), रांची (27), और जमशेदपुर (25) से हैं. इस चरण में 40.09 लाख महिलाओं सहित 82.16 लाख से अधिक मतदाता मतदान करने के पात्र हैं

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...