9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीतितिहाड़ जाने को लेकर कोई चिंता नहीं है...'देश बचाने के लिए सबको...

तिहाड़ जाने को लेकर कोई चिंता नहीं है…’देश बचाने के लिए सबको साथ आना होगा’ : सीएम केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें तिहाड़ जेल वापस जाने को लेकर कोई ‘तनाव या चिंता’ नहीं है। उन्होंने देश बचाने के लिए जेल जाने को अपने संघर्ष का हिस्सा बताया। केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि एक जून को समाप्त होगी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के वास्ते 10 मई को अंतरिम जमानत दे दी थी।

‘जेल जाने का कोई तनाव नहीं’
केजरीवाल ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि अंतरिम जमानत मिलने से पहले लगभग एक महीने जेल में रहने के दौरान उन्होंने तिहाड़ जेल में दो बार ‘गीता’ पढ़ी। उन्होंने दावा किया कि इससे उनका नजरिया बदल गया है। तिहाड़ जेल वापस भेजे जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे कोई तनाव या चिंता नहीं है। अगर मुझे वापस जाना पड़ा तो मैं वापस जाऊंगा.. मैं इसे देश को बचाने के अपने संघर्ष का हिस्सा मानता हूं।’ जेल में बिताये समय को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने गीता, रामायण और देश के राजनीतिक इतिहास सहित तीन-चार किताबें पढ़ीं।

‘जेल में 24 घंटे रखी जाती थी नजर’
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उन पर 24 घंटे नजर रखी जाती थी, जिनकी निगरानी 13 जेल अधिकारियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा भी की जाती थी। केजरीवाल ने कहा, ‘जरा कल्पना कीजिए कि आपकी हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। इससे जीवन मुश्किल हो जायेगा। मेरे लिए निश्चिंत होने का कोई समय नहीं था।’

चुनावी बॉण्ड को लेकर साधा निशाना
आप संयोजक ने चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आता है, तो स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े घोटाले की जांच का आदेश दिया जायेगा। आप के पंजाब में खालिस्तानी तत्वों को रोकने में सक्षम नहीं होने और विदेशी धन प्राप्त करने संबंधी भाजपा के आरोपों पर केजरीवाल ने कहा कि ये आरोप हास्यास्पद हैं। उन्होंने कहा कि कथित शराब घोटाला खालिस्तान आरोप की तरह है। उन्होंने कहा, ‘मुझे इन सब आरोपों पर हंसी आती है।’

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फांसी भी हो जाए तो भी आप खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘मैं कहता हूं कि केजरीवाल को फांसी दे दो अगर आपको लगता है कि फांसी देने से आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी। ‘आप’ एक पार्टी नहीं है, यह एक सोच है। एक केजरीवाल मरेगा, सैकड़ों और पैदा हो जायेंगे।’

‘देश बचाने के लिए सबको साथ आना होगा’
आबकारी नीति मामले में ‘आप’ को आरोपी बनाये जाने के सवाल पर केजरीवाल ने दावा किया कि जल्द ही अन्य सभी विपक्षी दलों को विभिन्न मामलों में आरोपी बनाया जाएगा और उनके खाते फ्रीज कर दिए जायेंगे। दोबारा जेल जाने के बाद उन्होंने ‘आप’ के अस्तित्व को लेकर कहा, ‘देश को बचाने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है, देश को बचाना है।’ दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप’ के कांग्रेस के साथ गठबंधन पर एक सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी देश को बचाने के लिए कुछ भी करेगी।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...