4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीति'दिल्ली के LG ने दिया वोटिंग धीरे करवाने का आदेश', छठे चरण...

‘दिल्ली के LG ने दिया वोटिंग धीरे करवाने का आदेश’, छठे चरण की वोटिंग से पहले AAP ने लगाए बड़े आरोप

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा. इस चरण में दिल्ली की सात सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बीजेपी ने सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. चुनाव से एक दिन पहले AAP ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर मतदान को प्रभावित करने का आदेश देने का आरोप लगाया है.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘ऐसी जानकारी मिली है कि आज दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां INDIA गठबंधन के वोटर भारी संख्या में हैं, वहां पर वोटिंग धीरे करवानी है ताकि लोगों को वोट डालने में दिक्कत हो.’

केजरीवाल ने कहा, ‘यह चौंकाने वाला है’
आतिशी ने लिखा, ‘प्रशासन की ओर से भाजपा को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास गैर-कानूनी, गैर-लोकतांत्रिक और गैर-संवैधानिक है. मैं उम्मीद करती हूं कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा और ऐसे किसी भी प्रयास पर रोक लगाएगा.’ उनकी पोस्ट को शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ‘यह चौंकाने वाला है. चुनाव आयोग को दिल्ली में निर्बाध मतदान सुनिश्चित करना चाहिए.’

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर टक्कर
दिल्ली में सभी सातों सीटों पर बीजेपी और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के तहत चुनावी रण में हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं. AAP जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

AAP ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को मैदान में उतारा है.

जबकि भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली से हर्षदीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया है.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...