2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीति'मैंने कभी नहीं कहा कि गाड़ी नहीं लूंगा, घर नहीं लूंगा', यू...

‘मैंने कभी नहीं कहा कि गाड़ी नहीं लूंगा, घर नहीं लूंगा’, यू टर्न वाले आरोप पर केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय चुनावी प्रचार में व्यस्त चल रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटों पर उनकी तरफ से जोरदार प्रचार किया गया है। वे लगातार मीडिया से बात भी कर रहे हैं, कई इंटरव्यू भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक और इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल की तरफ से बड़ा बयान दिया गया है। उन्होंने दो टूक कह दिया है कि उनकी तरफ से कभी भी ऐसा दावा नहीं हुआ कि वे गाड़ी नहीं मांगेंगे या फिर घर नहीं लेंगे।

केजरीवाल का नया दावा
असल में अरविंद केजरीवाल को लेकर बीजेपी आरोप लगाती है कि उन्होंने यू टर्न लेने का काम किया है। पहले वे कहा करते थे कि उन्हें कोई सिक्योरिटी की जरूरत नहीं है, उन्हें कोई घर नहीं चाहिए, लेकिन अब उनके पास घर भी है, सिक्योरिटी भी है। इसी सवाल पर जब दिल्ली के सीएम से जवाब मांगा गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि उनकी बातों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है। उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं कहा था कि घर की जरूरत नहीं पड़ेगी, उनके मुताबिक कोई भी मुख्यमंत्री बिना घर के काम कैसे कर सकता है। अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनके पास कोई भी मुद्दा नहीं होता, तब इस तरह के मुद्दों को हवा देने का काम किया जाता है।

बीजेपी ने क्यों घेरा?
वैसे अरविंद केजरीवाल अभी तो जरूर कह रहे हैं कि उन्होंने कभी भी ऐसा कोई दावा नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई उनके पुराने वीडियो वायरल हैं जिनमें वे कहते सुनाई दे जाते हैं कि सरकार बनाने के बाद वे कभी भी गाड़ी, बड़ा बंगला और ढेर सारी सुरक्षा नहीं लेंगे। लेकिन अब बीजेपी उन पर आरोप लगाती है कि उन्होंने करोड़ों रुपए अपने बंगले पर खर्च कर दिए।

दिल्ली में आप की चुनौती बड़ी
वैसे दिल्ली में इस समय अरविंद केजरीवाल की चुनौती ज्यादा बड़ी हो चुकी है। पहले तो सिर्फ कथित शराब घोटाले की वजह से मुश्किल में फंसे थे, लेकिन अब तो स्वाति मालीवाल वाले केस ने भी उनकी मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ने का काम कर दिया है। इस समय स्वाति मालीवाल लगातार आरोप लगा रही है कि सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री ने उस पर चुप्पी साध रखी है, उनकी तरफ से सिर्फ इतना कहा गया कि पुलिस को ईमानदार जांच करनी चाहिए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...