12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल के लिए फवाद चौधरी ने किया ट्वीट, दिल्ली के CM...

अरविंद केजरीवाल के लिए फवाद चौधरी ने किया ट्वीट, दिल्ली के CM ने निकाल दी सारी होशियारी

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान तहत आज दिल्ली की सातों सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग वोट डालने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाली तो तुरंत पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और इमरान खान की पार्टी के नेता चौधरी फवाद हुसैन ने इसे कोट करते हुए रिपोस्ट किया. सीएम केजरीवाल ने भी उन्हें तुरंत जवाब दिया.

दरअसल केजरीवाल ने वोट डालने के बाद लिखा, ‘मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला. मेरी माता जी की तबियत बहुत ख़राब है. वो नहीं जा पाईं. मैंने तानाशाही, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ वोट डाला. आप भी वोट डालने ज़रूर जाएँ.’ जिसे रिपोस्ट करते हुए फवाद चौधरी ने लिखा, ‘उम्मीद है शांति और सद्भाव नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करेंगी.’

केजरीवाल का पलटवार
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तुरंत पलटवार करते हुए पोस्ट किया, ‘चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं. आपके ट्वीट की ज़रूरत नहीं है. इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं. आप अपने देश को सँभालिये.’

फवाद चौधरी ने एक बार फिर से इस पोस्ट को रिपोस्ट किया और लिखा, ‘सीएम साहब! वास्तव में चुनाव प्रचार आपका अपना मुद्दा है, लेकिन आशा है कि आप उग्रवाद के मुद्दे का जिक्र करेंगे, चाहे वह पाकिस्तान में हो या भारत में, यह एक ऐसा मुद्दा है जो सभी लिए खतरनाक है, चाहे भारत हो या पाक हो. इसलिए हर किसी को चिंतित होना चाहिए… पाकिस्तान में स्थिति आदर्श से बहुत दूर है. लेकिन लोग जहां भी हों उन्हें बेहतर समाज के निर्माण का प्रयास करना चाहिए.’

केंद्रीय मंत्री रिजीजू ने साधा निशाना
फवाद चौधरी के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, ‘मैंने आपको बताया है, न केवल राहुल गांधी बल्कि अरविंद केजरीवाल का भी पाकिस्तान में भारी समर्थन है.’ यह पहली बार नहीं है जब फवाद चौधरी ने इस तरह का बयान दिया है. कुछ समय पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी की विशेषता वाला एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, ‘राहुल गांधी ऑन फायर.’ इसे लेकर भी बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई थी.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...