10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभेल न्यूज़भीषण गर्मी के मद्देनजर नहीं होगा शटडाउन, मिलेगी निर्बाध बिजली

भीषण गर्मी के मद्देनजर नहीं होगा शटडाउन, मिलेगी निर्बाध बिजली

Published on

भोपाल।

राजधानी में भीषण गर्मी को देखते हुए शटडाउन नहीं लिया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी शहर वृत्त भोपाल द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि आगामी मंगलवार तक किसी प्रकार का शटडाउन नहीं लिया जाएगा ताकि किसी भी उपभोक्ता को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

इसके साथ ही विद्युत वितरण कंपनी ने अपने सभी उपभोक्ताओं से यह अपील की है कि उपभोक्ता अपने घरों में अनावश्यक चलने वाले विद्युत उपकरणों को बंद करें जिससे कि ऊर्जा की बचत हो सके। ऊर्जा की बचत करने से इस भीषण गर्मी में न केवल विद्युत व्यवधानों में कमी आएगी वरन विद्युत देयकों में भी बचत होगी गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्वक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही त्वरित सेवा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

भेल भोपाल का रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन, कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन ने उठाई आवाज

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भेल भोपाल इकाई ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में...

इंसेंटिव रिवीजन की मांग: भेल कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर जताया विरोध

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के भोपाल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग...

एचएमएस यूनियन ने बीएचईएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। हेवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन (एचएमएस) ने बीएचईएल (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक...