- विवेकानंद स्कूल अवधपुरी से एसओएस तक जगह- जगह नर्मदा लाइन के गड्ढे खोदने से आवाजाही मुश्किलभरी
भोपाल
भेल क्षेत्र के विवेकानंद स्कूल से एसओएस बालग्राम रोड पर निगम के अमले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पाइप लाइन में वाल्व लगाने के लिए दो जेसीबी मशीनों से रोड खोदा जा रहा है। वाल्व लगाने के नाम पर पाइप लाइन ढूंढने के लिए गड्ढे खोद दिए हैं, लेकिन रोड को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि पहले से ही उक्त रोड खस्ताहाल है। कई कॉलोनियों के लोग ऊबड़—खाबड़ गड्ढेदार रोड से गुजरने को मजबूर हैं।
लोगों का कहना है कि अगर समय रहते रोड दुरुस्त नहीं किया गया तो बारिश के दिनों में लोगों का गुजरना मुश्किलभरा हो जाएगा। भेल सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास मंच के संयोजक शिवराज सिंह का कहना है विवेकानंद स्कूल से एसओएस बालग्राम तक जल्द रोड का काम पूरा किया जाए और नए सिरे से रोड बनवाई जाए।
