— टीम क्लीन और हज़रत निजामुद्दीन समिति द्वारा स्टूडेंट फैसिलिटेशन प्रोग्राम का आयोजन
भोपाल
भेल क्षेत्र की निजामुदृदीन कॉलोनी में टीम क्लीन और हज़रत निजामुद्दीन समिति द्वारा स्टूडेंट फैसिलिटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमे अनवारुल उलूम स्कूल आलमनगर और कमला नगर मदरसा के बच्चों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन बच्चों को भी सर्टिफिकेट दिया गया जो हाफिज—ए—कुरान के साथ साथ स्कूल की परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हुए। इस प्रोग्राम में 14 बच्चों ने अलग—अलग सेक्टर में अपने मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया।
नगर निगम जोन— 15 के समानायक विशाल और राकेश ने कार्यक्रम में उपस्थित उपस्थित बच्चों के पेरेंट्स और रहवासियों को गार्बेज सेग्रेगेशन की जानकारी दी। टीम क्लीन एंड ग्रीन और हज़रत निजामुद्दीन समिति ने नगर निगम के एग्जीक्यूटिव राकेश राठी और विशाल को कॉलोनी में स्वच्छता के कार्यों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने पर सम्मान किया गया।
