12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यनरेंद्र मोदी जी बायोलॉजिकल नहीं हैं. उन्हें 'परमात्मा' ने अंबानी-अडानी की मदद...

नरेंद्र मोदी जी बायोलॉजिकल नहीं हैं. उन्हें ‘परमात्मा’ ने अंबानी-अडानी की मदद के लिए भेजा है- बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल

Published on

देवरिया,

भीषण गर्मी में पड़ा लोकसभा चुनाव नेताओं को भी पानी पिला रहा है. इसका एक नजारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली में देखने को मिला, जब उन्होंने पानी से भरी बोतल अपने सिर पर उड़ेल ली. वह उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, जब भाषण देते-देते पानी पीने लगे और तभी बोले ‘गर्मी है काफी.’ इसके बाद उन्होंने पूरी बोतल अपने सिर पर उड़ेल ली.

देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और तमाम दलों के नेता लोकसभा के सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए रैलियों में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेता लोगों को गर्मी से बचने की सलाह भी देते नजर आ जाते हैं.

‘नरेंद्र मोदी बायोलॉजिकल नहीं हैं’, बोले राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देवरिया रैली में प्रधानमंत्री को भी घेरा और उनके ‘परमात्मा’ वाले बयान पर एक बार फिर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “…बाकी सभी लोग बायोलॉजिकल हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी जी बायोलॉजिकल नहीं हैं. उन्हें उनके ‘परमात्मा’ ने अंबानी और अडानी की मदद के लिए भेजा है, लेकिन ‘परमात्मा’ ने उन्हें किसानों और मजदूरों की मदद के लिए नहीं भेजा है.”

मीडिया पर भी भड़के राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा, “अगर ‘परमात्मा’ ने ऐसा किया होता तो उन्हें भेजा तो उन्होंने गरीबों और किसानों की मदद की होगी ये नरेंद्र मोदी जी वाले ‘परमात्मा’ हैं.’ वह मीडिया पर भड़के और बोले, “कुछ चमचे मोदी से बैठकर सवाल करते हैं. मोदी जी आप आम कैसे खाते हो? धोकर या छीलकर खाते हो? मोदी जी इस पर कहते हैं कि हम कुछ नहीं करते सब अपने आप हो जाता है.

राहुल गांधी ने कहा, “अगर परमात्मा ने उन्हें भेजा होता तो परमात्मा कहते कि हिंदुस्तान के सबसे कमजोर लोगों की मदद करो, किसानों की मदद करो, गरीबों की मदद करो. लेकिन मोदी जी के परमात्मा ने कहा कि अंबानी की मदद को, अडानी की मदद करो. अंबानी-अडानी का 16 लाख करोड़ माफ कर दो. ये कैसे परमात्मा हैं, ये मोदी जी के परमात्मा हैं.”

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...