15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअगवा कर ले गया मुंबई, फिर धर्म परिवर्तन और निकाह... अब नाम...

अगवा कर ले गया मुंबई, फिर धर्म परिवर्तन और निकाह… अब नाम बदलकर ‘इकरा’ कर दिया

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हिंदू लड़की को अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने लड़की अगवा कर मुंबई ले गया. फिर उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया. इतना ही नहीं उसका नाम भी बदलकर इकरा कर दिया. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों को बरामद कर लिया है.

पुलिस ने लड़की का कोर्ट में बयान कराया और आरोपी युवक को जेल भेज दिया. आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी युवक को लव जिहाद के लिए कही से फंडिंग भी की जा रही है. उन्होंने पुलिस से जांच करके कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

क्या था मामला
मामला गिरवां थाना क्षेत्र इलाके का है. यहां के रहने वाले परिजनों ने पुलिस को बताया कि 20 मई को वोटिंग के दिन महुआ गांव का शकील अहमद अपने साथियों संग मिलकर हमारी बेटी को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर घर से अगवा कर लिया. इसके बाद पुलिस ने धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज खोजबीन शुरू की. पुलिस ने मुंबई जाकर दोनों को बरामद कर पूछताछ शुरू की.

‘आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी’
युवती ने बताया कि वह उसको यहां से कुछ सुंघा कर ले गया. जब होश में आई , तो अपने आप को ट्रेन में पाया. मदद की गुहार लगाने के लिए कोशिश की, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी. इससे वह चुपचाप रह गई. आरोप यह भी है कि आरोपी उसे मुंबई ले गया और एक करीबी के घर रखा. इसके साथ-साथ पीड़ित युवती को जबरन डरा धमकाकर मस्जिद में धर्म परिवर्तन कराया. धर्म परिवर्तन के बाद नाम भी बदलकर इकरा रख दिया. इसके बाद जबरन निकाह करके दुष्कर्म भी किया.

‘लड़की की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं’
घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी टीम के साथ गांव पहुंचे. उन्होंने परिजनों से बात करके प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस लव जिहाद मामले में कही से फंडिंग की जा रही है. पुलिस जांच करे तो पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा. इसके अलावा परिजनों ने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी और आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर निकाहनामा और धमकी देने जैसे पोस्ट किए थे, जिसके बाद हमको मामले की जानकारी हुई.

मामले में SHOने कही ये बात
एसएचओ गिरवां राकेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर धारा 366 में मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद दोनों को बरामद कर लिया गया. लड़की के कोर्ट में बयान कराए गए हैं. इसके बाद IPC की धारा 376, धर्म परिवर्तन की धारा जोड़ी गई हैं. आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है. इस मामले कानूनी कार्रवाई की एक नजीर पेश की जाएगी.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...