14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यपुणे कार हादसे में NCP विधायक की भूमिका और कमिश्नर को फोन...

पुणे कार हादसे में NCP विधायक की भूमिका और कमिश्नर को फोन करने के सवाल पर अजित पवार ने दी सफाई

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे पोर्श कार हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अजित पवार ने साफ किया है कि उन्होंने पुणे कमिश्नर को कोई फोन नहीं किया था। अजित पवार कहा कहना है कि इस मुद्दे विपक्ष जो चाहे वह करें लेकिन गृह मंत्री (देवेंद्र फडणवीस) और सीएम शिंदे ने सुनिश्चित किया कि घटना होने के तुरंत बाद जांच शुरू की जाए। पवार ने साफ कहा कि मैंने इस मामले के संबंध में पुणे सीपी को कोई फोन नहीं किया।

सुनील टिंगरे पर बोले पवार
पवार ने कहा कि हमारे विधायक सुनीत टिंगरे ने इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्हें हाई शुगर है और वह अभी अस्वस्थ हैं। यही कारण है कि वह जनता के सामने नहीं आए हैं। मैंने उसने संपर्क किया है। उन्होंने मुझसे कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। वह गलत नहीं हैं। पुणे पोर्श कार हादसे में अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक सुनील टिंगरे पर नाबालिग आरोपी का बचाव करने के आरोप हैं। यह सामने आया था कि उन्होंने नाबालिग को बचाने के लिए पुलिस से संपर्क किया था। इतना ही नहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई थी कि टिंगरे नाबालिग से मिले थे। राज्य में कांग्रेस समेत विपक्ष की दूसरी पार्टियां इस मुद्दे पर बीजेपी, शिवसेना समेत अजित पवार को घेर रही हैं।

पूरा परिवार है जेल में
पुणे कार हादसे में 17 साल के नाबालिग आरोपी के साथ पूरा परिवार जेल में हैं। जेजे बोर्ड की जमानत रद्द करने के बाद आरोपी को सुधार गृह में रखा गया है तो वहीं पिता और उसके दादा ड्राइवर को बंधन बनाने समेत दूसरे आरोपों में जेल में बंद हैं। नाबालिग आरोपी की मां शिवानी अग्रवाल को ब्लड सैंपल बदलवाने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट करके जेल भेजा है। 19 मई की रात को हुए पोर्श कार हादसे में दो इंजीनियर्स की मौत हो गई थी। जेजे बोर्ड ने निबंध लिखने के साथ छह अन्य शर्तों पर नाबालिग को छोड़ दिया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा था। इसमें मामले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक सुनील टिंगरे के ऊपर बिल्डर के नाबालिग बेटे को बचाने के आरोप लगे थे।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...