12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यवाह क्या सीन है! सरिया चोरी करने आए बदमाश, तांगे को घोड़े...

वाह क्या सीन है! सरिया चोरी करने आए बदमाश, तांगे को घोड़े समेत ले उड़े शातिर चोर, ऐसे धरे गए

Published on

कानपुर:

यूपी के कानपुर से चोरी की हैरान करने वाला सामने आया है। कानपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चोर तांगे में लदी 667 किलोग्राम सरिया को तांगा-घोड़ा समेत चोरी कर फरार हो गए। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है।

कौशलपुरी निवासी विकास मोदी जैन ने बीते 30 मई को सीसामऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि जीटी रोड स्थित दुकान से तांगे में 667 किलोग्राम सरिया भेजने के लिए लदवाई थी। इस दौरान चोरों ने तांगा समेत सरिया चोरी कर लिया था। चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें चोर सरिया से लदा तांगा ले जाते हुए दिखे थे।

तीन चोर अरेस्ट
चोरों को दबोचने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से अफीम कोठी चौराहे से कुछ दूरी पर तीन चोरों को अरेस्ट किया है। इनके पास से लोहे की सरिया, तांगा और घोड़ा बरामद किया है। पुलिस ने प्रदीप, पीयूष सोनकर और इरशाद खान को अरेस्ट किया है।

सरिया-घोड़ा तांगा बरामद
पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि चोरी किए गए माल को बाबू पुरवा में छिपाया था। शुक्रवार को माल बेचने के लिए चोर अफीम कोठी पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चोरों को अरेस्ट कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सरिया, घोड़ा और तांगा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...