13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य‘अलौकिक ऊर्जा महसूस कर रहा हूं’, विवेकानंद रॉक मेमोरियल से पीएम मोदी...

‘अलौकिक ऊर्जा महसूस कर रहा हूं’, विवेकानंद रॉक मेमोरियल से पीएम मोदी का पहला संदेश

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल से पहला संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अलौकिक ऊर्जा को महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे वक्त आया जब अब से कुछ ही समय बाद लोकसभा चुनाव के 7वें चरण की वोटिंग पूरी हो जाएगी और उसके कुछ देर बाद देश के सभी टीवी चैनल एग्जिट पोल दिखाएंगे। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी 30 मई की रात से कन्याकुमारी पहुंचे थे। यहां वो विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे के ध्यान साधन के लिए बैठे थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सूर्योदय के समय ‘सूर्य अर्घ्य’ देने के बाद शनिवार को तीसरे और अंतिम दिन अपनी ध्यान साधना शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘सूर्य अर्घ्य’ आध्यात्मिक अभ्यास से जुड़ी एक परंपरा है, जिसमें भगवान सूर्य को जल अर्पित कर उन्हें नमन किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक कलश से समुद्र में सूर्य को जल अर्पित किया और माला जपी।

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं थी, जिसमें वह भगवा कुर्ता, शॉल और धोती पहने हुए ध्यान मंडपम में ध्यान में लीन दिखाई दे रहे थे। ध्यान मुद्रा में मोदी की तस्वीरें अलग-अलग समय पर ली गई थी। कन्याकुमारी सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों के लिए मशहूर है और मेमोरियल तट के पास एक छोटे-से टापू पर स्थित है।

प्रधानमंत्री ने 30 मई की शाम को विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना शुरू की थी और उनके शनिवार शाम तक ध्यान करने की संभावना है।प्रधानमंत्री आज तीन से साढ़े तीन बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दो बजे के आसपास तिरुवेल्यूर मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर चुनाव प्रचार के बाद आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के बाद पीएम ने केदारनाथ के गरुड़ चट्टी में ध्यान लगाया था। वहीं इस बार पीएम 45 घंटे की ध्यान साधना के लिए कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...