13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिहार: बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर फायरिंग, एक समर्थक को गोली लगने...

बिहार: बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर फायरिंग, एक समर्थक को गोली लगने की खबर

Published on

पटना

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता रामकृपाल यादव पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि पाटिलपुत्र लोकसभा क्षेत्र में उन पर फायरिंग हुई है। फायरिंग कौन किया, क्यों किया, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई। खबरों की माने तो फायरिंग के दौरान रामकृपाल यादव के एक समर्थक को गोली लगी है। फिलहाल उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की जांच कर रही है।

मसौढ़ी में फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र से NDA प्रत्याशी रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र के मसौढ़ी इलाके में गए थे। उनके साथ समर्थ थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रामकृपाल यादव के ऊपर फायरिंग की गई। घटना देर शाम 7:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि रामकृपाल यादव की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई। इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

मसौढ़ी में फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र से NDA प्रत्याशी रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र के मसौढ़ी इलाके में गए थे। उनके साथ समर्थ थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रामकृपाल यादव के ऊपर फायरिंग की गई। घटना देर शाम 7:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि रामकृपाल यादव की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई। इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

सारण में भी हुई थी फायरिंग
बता दें कि इससे पहले सारण लोकसभा क्षेत्र में भी फायरिंग हुई थी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। घटना के बाद बिहार में सियासी बवाल मच गया था। सारण में कई दिनों तक इनटरनेंट बंद कर दिया गया था। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र हुई फायरिंग को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निखिल आनंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-एनडीए के प्रत्याशी राम कृपाल यादव पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जांच की मांग की है।

निखिल आनंद ने राम कृपाल यादव पर हमले को सुनियोजित साजिश बताया और कहा कि राजनीति में वैचारिक द्वंद्व मंजूर है लेकिन इस तरीके से हमला कर किसी को राजनीतिक तौर पर खत्म करने की कोशिश घोर निंदनीय है। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और वैचारिक और चुनावी मतभेद को इस तरह का खतरनाक मोड़ देना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। निखिल आनंद ने रामकृपाल यादव पर हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...