18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeशुरू हुई महंगाई की मार! एनएचएआई ने देश के सभी हाईवे पर...

शुरू हुई महंगाई की मार! एनएचएआई ने देश के सभी हाईवे पर बढ़ाया टोल, देखें कितना हुआ इजाफा

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। अब हाईवे पर सफर करने वालों की जेब ज्यादा ढीली होगी। देशभर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में इजाफा किया है। एनएचएआई ने टोल दरों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। अब हाईवे पर सफर करने वालों को सोमवार से ज्यादा रुपयों का भुगतान करना होगा। राजमार्ग उपयोगकर्ता शुल्क का वार्षिक संशोधन पहले एक अप्रैल से लागू होना था। लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण वृद्धि स्थगित कर दी गई थी। वार्षिक संशोधन औसतन पांच प्रतिशत के दायरे में रहने की संभावना है।

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा, “नया उपयोगकर्ता शुल्क तीन जून, 2024 से लागू होगा।” टोल शुल्क में यह परिवर्तन थोक मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में परिवर्तन से जुड़ी दरों को संशोधित करने की वार्षिक प्रक्रिया का हिस्सा है। राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लगभग 855 उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 के अनुसार उपयोगकर्ता शुल्क लगाया जाता है।

टोल की दरों में इस इजाफे का असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। जून की शुरुआत होते ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। लोकसभा चुनावों के चलते टोल की दरों में ये इजाफा देर से किया गया है। पहले टोल दरों में ये बढ़ोतरी अप्रैल में होने जा रही थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...