10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeदो दिन में लगे महंगाई के 3 झटके- अमूल, टोलटैक्स के बाद...

दो दिन में लगे महंगाई के 3 झटके- अमूल, टोलटैक्स के बाद अब मदर डेयरी का दूध भी हुआ महंगा, आज से ही बढ़ गए इतने दाम

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कल यानी मंगलवार को आने वाले हैं और इससे पहले ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, रविवार को अमूल दूध की कीमतों में इजाफा किया गया, तो अगले ही दिन सोमवार को मदर डेयरी ने भी अपना दूध महंगा कर दिया है. दोनों ही कंपनियों ने अपने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.

दो दिन में लगे महंगाई के 3 झटके
दो दिन में आम आदमी को तीन बड़े झटके लगे हैं. पहले Amul Milk के दाम बढ़ाए गए फिर nhai ने टोल टैक्स 5 % का इजाफा किया और अब Mother Dairy ने भी अपने दूध की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान कर दिया. मदर डेयरी ने दिल्ली- एनसीआर (Delhi-NCR) के लिए दूध की कीमतों में वृद्धि की है. सभी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की इजाफा किया गया है. दूध के दाम की नई दरें 3 जून 2024 से लागू कर दी गई हैं. ताजा बदलाव के बाद अब आपको ये दूध नीचे दिए गए रेट पर मिलेगा.

मदर डेयरी ने दूध के नए रेट (3 जून से प्रभावी)

दूध पुरानी कीमत प्रति लीटर नई कीमत प्रति लीटर
Token Milk 52 रुपये 54 रुपये
Toned Milk 54 रुपये 56 रुपये
Cow Milk 56 रुपये 58 रुपये
Full Cream Milk 66 रुपये 68 रुपये
Buffalo Milk 70 रुपये 72 रुपये
Double Toned Milk 48 रुपये 50 रुपये

Amul ने इतने बढ़ाए हैं दूध के दाम
इससे पहले रविवार को अमूल दूध की कीमतों (Amul Milk Price) के दाम में बढ़ोतरी की गई थी. कंपनी ने देश भर में 2 जून से अमूल (Amul) दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं. अमूल की ओर से इस संबंध में बताया गया है कि Milk Price में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. ताजा बदलाव के बाद अब…

अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये/लीटर 66 रुपये/लीटर
अमूल टी स्पेशल 62 रुपये/लीटर 64 रुपये/लीटर

बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2023 में भी अमूल (Amul) ने गुजरात में अपनी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने पूरे राज्य में अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. Amul की ओर से कीमतों में हालिया इजाफे के संबंध में कहा गया है कि दूध के उत्पादन और ऑपरेशन कॉस्ट में बढ़ोतरी होने की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने अपने वितरकों को नई कीमतों के साथ एक लिस्ट भी शेयर की है.

Poll के बाद बढ़ा Toll पर टैक्स
सबसे पहला झटका वाहन चालकों को लगा है. लोकसभा चुनावों के सभी चरणों की वोटिंग पूरा होने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर में टोल टैक्स में बढ़ोतरी (Toll Tax Hike) कर दी है. ये नई दरें आज यानी 3 जून 2024 से लागू कर दी गई हैं. अब वाहन चालकों को सभी टोल प्लाजा पर 5 फीसदी ज्यादा टोल टैक्स चुकाना होगा.

हालांकि, एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2024 से की जानी थी, लेकिन लोकसभा चुनावों को देखते हुए इसे टाल दिया गया था. गौरतलब है कि नेशनल हाईवे यूजर फीस को सालाना संशोधन के तहत बढ़ाया गया है. ये इजाफा होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर महंगाई दर में चेंज से जुड़ा हुआ है. NHAI अधिकारियों की मानें तो नेशनल हाईवे नेटवर्क पर लगभग 855 यूजर फीस बेस्ड प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार यूजर फीस ली जाती है. इनमें से लगभग 675 पब्लिक फंडेड हैं और 180 रियायतकर्ताओं (Concessionaires) द्वारा संचालित किए जाते हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...