15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभेल न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन जिनेवा में डॉ दीपक जायसवाल करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन जिनेवा में डॉ दीपक जायसवाल करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Published on

भोपाल।

जिनेवा स्विट्ज़रलैंड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 112वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में डॉ. दीपक जायसवाल को भाग लेने हेतु प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा नामित किया गया है।

कार्यक्रम के दोरान डॉ जायसवाल को 4 जून को स्विट्‌ज़रलैंड में भारत के राजदूत अरिंदम बागची ने जिनेवा स्थित दूतावास में आमंत्रित किया है। जहाँ पर देश के राजनीतिक एवं कूटनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का 112 वां सत्र जिनेवा, स्विट्‌ज़रलैंड में 3 जून 2024 से आयोजित हो रहा है। यह सम्मेलन वैश्विक श्रम मानकों, कार्यस्थल की सुरक्षा, और श्रमिक अधिकारों पर विचार-विमर्श और नीतिगत निर्णयों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम में विश्व के 187 देशों के आधिकारिक प्रतिनिधि मंडल शामिल होंगे, जिसमें लगभग 100 से अधिक देशों के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना है।

सम्मेलन का उद्देश्य सदस्य देशों में श्रमिकों की स्थितियों में सुधार लाना और अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों को सुदृढ़ करना है। डॉ जायसवाल ने यह विश्वाश जताया कि जिनेवा में आयोजित 112वां अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मलेन सत्र वैश्विक श्रम मुद्दों को संबोधित करने और श्रम अधिकारों को सुनिश्चित करने में हमारे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर एनएफआईटीयु के सभी पदाधिकारियों ने डॉ जायसवाल को अपनी शुभकामनाए दी हैं। उक्त जानकारी संगठन के महासचिव डॉ विराट जायसवाल एवं एनएफआईटीयु के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम नारायण गिरी ने दी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: कलपक्कम रिएक्टर हुआ ‘क्रिटिकल’, भेल ने निभाई अहम भूमिका

भोपाल। भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए कलपक्कम...

बीएमएस की साप्ताहिक बैठक संपन्न: बोनस पर बना प्रस्ताव, प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हेवु की साप्ताहिक बैठक सोमवार, 27 अप्रैल 2026...

बीएचईएल ने लगाया चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को बांटी पोषण सामग्री

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी...