13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीतितपती गर्मी में केजरीवाल को जेल में कूलर तक नसीब नहीं... PM...

तपती गर्मी में केजरीवाल को जेल में कूलर तक नसीब नहीं… PM मोदी और बीजेपी पर भड़की AAP नेता आतिशी

Published on

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल में सरेंडर करते ही दिल्ली का सियासी पारा हाई हो गया है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और मंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल को जेल में कूलर की सुविधा ना देने का आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा ‘केजरीवाल को एक कोठरी में रखा गया है, जहां उन्हें कूलर तक की सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे समय, जब दिल्ली का तापमान 48 डिग्री तक पहुंच रहा है और तिहाड़ जेल में कुख्यात अपराधियों तक के लिए कूलर की व्यवस्था की जाती है, वहीं दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को इस तपती हुई गर्मी में कूलर तक नहीं दिया गया है। मैं बीजेपी से एलजी साहब से पूछना चाहती हूं कि क्या आपकी क्रूरता की कोई सीमा नहीं है? मैं बीजेपी और मोदी जी से कहना चाहती हूं कि दिल्ली की जनता तो क्या, भगवान भी इसके लिए आपको कभी माफ नहीं करेंगे।’ आतिशी ने दावा किया कि रविवार को तिहाड़ में मेडिकल जांच के दौरान केजरीवाल का वजन वजन मापने वाली तीन मशीन से मापा गया।

तिहाड़ जेल अधिकारियों ने आप के नेताओं के दावे का खंडन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का वजन केवल एक मशीन से मापा गया और उन्हें कूलर उपलब्ध नहीं कराया गया है क्योंकि यह सुविधा अदालत के आदेश के बाद प्रदान की जाती है। तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘केजरीवाल का वजन 63.5 किलोग्राम है, जो रविवार को उनके सरेंडर के समय केवल एक बार मापा गया था। वजन मापने वाली मशीन में कोई दिक्कत नहीं थी। ब्लड प्रेशन और शुगर सहित उनके अन्य मानक सामान्य हैं।’

‘पिछले कुछ महीनों से उनका वजन कम हो रहा है’
आतिशी ने कहा कि केजरीवाल 30 साल से डायबिटीज से पीड़ित हैं और पिछले कुछ महीनों से उनका वजन कम हो रहा है। उन्होंने केजरीवाल पर क्रूरता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें बिना कूलर के गर्म कोठरी में रखा गया है। मैं भाजपा और प्रधानमंत्री से कहना चाहती हूं कि केजरीवाल पर अत्याचार करने के लिए दिल्ली की जनता ही नहीं बल्कि भगवान भी उन्हें माफ नहीं करेंगे।’ आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि रविवार को उनकी मेडिकल जांच के दौरान उनका वजन तीन मशीन से मापा गया, जिसमें अलग-अलग रीडिंग आयी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का वजन 61 किलोग्राम पाया गया और तिहाड़ के अधिकारियों ने एक अन्य मशीन का इस्तेमाल किया, जिसमें उनका वजन 64 किलोग्राम आया। उन्होंने कहा कि तिहाड़ के अधिकारी इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने तीसरी मशीन का इस्तेमाल किया, जिसमें उनका वजन 66.5 किलोग्राम आया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...