7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअयोध्या में हारी बीजेपी, स‍िंगर सोनू निगम पर क्यों भड़क रहे लोग?...

अयोध्या में हारी बीजेपी, स‍िंगर सोनू निगम पर क्यों भड़क रहे लोग? सोशल मीड‍िया पर हंगामा

Published on

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को अगर चौंका देने वाला कहा जाए तो गलत नहीं होगा. सबसे शॉकिंग रिजल्ट आया, उत्तर प्रदेश के अयोध्या का, जहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है. अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. वहां से समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की. बीजेपी की इस हार पर ‘सोनू निगम’ ने कुछ ऐसा कह दिया कि लोग उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं. आखिर ऐसा हो क्यों रहा है?

अयोध्या में हार पर भड़के सोनू
दरअसल, सोनू निगम नाम के ट्विटर हैंडल से अयोध्या में बीजेपी की हुई शिकस्त पर एक ट्वीट किया गया. इसमें लिखा गया- जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया. पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी, उस पार्टी को अयोध्या में लोकसभा सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है. शर्मनाक है अयोध्यावासियों!

सिंगर पर यूजर्स ने उतारा गुस्सा
ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया. यूजर्स ने ट्वीट पर कमेंट कर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई. सोशल मीडिया पर सोनू निगम पर खूब गुस्सा निकाला जा रहा है. यूजर्स ने लिखा- तुमको गाना गाने का मौका भी मिला? जिनका मकान तोड़ा गया, उनसे कभी मिलो हो या फर्जी गाना गाने बैठे हों तुमको शर्म आनी चाहिए. जब कुछ पता न हो तो गाना नही गाना चाहिए. वहीं एक और ने लिखा- चाटने से कभी वोट नही मिलते है इतना ध्यान रखना जनता सब समझती है!

सिंगर सोनू निगम नहीं ये…
असल में यूजर्स समझ रहे हैं कि ये ट्वीट बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने किया है. लेकिन ऐसा नहीं हैं. आपको बता दें, ये ट्विटर अकाउंट सोनू निगम सिंह का है, जो कि पेशे से एक वकील हैं, जो कि बिहार से आते हैं. उनकी प्रोफाइल में ये डिटेल मेंशन है. इस ट्विटर अकाउंट से सिंगर सोनू निगम का कोई लेना देना नहीं है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब वकील के ट्वीट को सिंगर के नाम से किया समझा गया हो. क्योंकि वकील सोनू निगम सिंह का अकाउंट भी ब्लू टिक यानी वेरिफाईड है तो अक्सर ही लोग ये गलती कर बैठते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...