9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलजूते के बराबर भी नहीं हैं... विराट कोहली से बाबर आजम की...

जूते के बराबर भी नहीं हैं… विराट कोहली से बाबर आजम की तुलना पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं, जो हमेशा से न केवल अपनी भौगोलिक स्थिति से बल्कि रोमांचक क्रिकेट इतिहास से भी जुड़े हुए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम में से कौन बेहतर बल्लेबाज है, इस पर काफी समय से बहस होती आई है। अब टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बताया है कि विराट और बाबर में से कौन बेहतर है।

दानिश कनेरिया ने क्या कहा?
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कनेरिया ने कहा, ‘जैसे ही बाबर आजम शतक लगाते हैं, अगले दिन विराट कोहली से उनकी तुलना शुरू हो जाती है। वो विराट के जूते के बराबर भी नहीं है। यूएसए के गेंदबाजों के आगे बाबर की एक न चली। वह उन गेंदबाजों को खेलने में असमर्थ थे। जैसे ही वह 44 रन पर पहुंचे, वह आउट हो गए। उन्हें यह मैच जीतना चाहिए था। इस मुकाबले को पाकिस्तान को एकतरफा जीतना चाहिए था लेकिन उन्हें शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।’

भारत आसानी से जीतेगा मैच
टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान के लिए एक चौंकाने वाली हार के साथ शुरू हुआ। वे यूएसए से रोमांचक मुकाबले में हार गए। नतीजा सुपर ओवर में निकला था। पाकिस्तान ने खेल के सभी पहलुओं में खराब प्रदर्शन किया, जिसमें उसके एक अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सुपर ओवर में 18 रन दिए, जिसमें 7 अतिरिक्त रन शामिल थे। भारत-पाक मैच पर कनेरिया ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘भारत पाकिस्तान को बुरी तरह हरा देगा। वे भारत को हराने में सक्षम नहीं हैं। जब भी पाकिस्तान विश्व कप में आता है, तो वह अपनी गेंदबाजी की प्रशंसा करता है। उसकी गेंदबाजी उसे खेल जिताएगी, लेकिन गेंदबाजी के चलते ही पाकिस्तान मैच हार गया।’

टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। आतंकी धमकी को देखते हुए इस महामुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, यहां की ड्रॉप-इन पिचों को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है और पूरी दुनिया की नजर इस महामुकाबले पर है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...