14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकुवैत में कैसे लगी भयानक आग कि 40 भारतीयों की हो गई...

कुवैत में कैसे लगी भयानक आग कि 40 भारतीयों की हो गई मौत? चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा हाल

Published on

कुवैत सिटी

कुवैत की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 40 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। इस भीषण आग दक्षिणी मंगाफ जिले में एक बिल्डिंग में लगी। आग के कारण बिल्डिंग पूरी तरह से तबाह हो गई है। जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें 160 से ज्यादा मजदूर रहते थे। यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। कुवैत के उप प्रधानमंत्री शेख फहाद यूसुफ सऊद अल-सबाह ने घटनास्थल का दौरा किया और पुष्टि की कि कम से कम 41 कर्मचारी मारे गए हैं। घटनास्थल का दौरा करने के दौरान उप प्रधानमंत्री ने इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

कुवैती उप प्रधानमंत्री ने क्या कहा
शेख फहाद, जो आंतरिक और रक्षा मंत्रालय भी संभालते हैं, ने कहा, “आज जो हुआ वह कंपनी और इमारत के मालिकों के लालच का नतीजा है। शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने कहा, “मैंने ऐसे उल्लंघनों को दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है, जहां बड़ी संख्या में श्रमिकों को एक आवासीय इमारत में ठूंस दिया जाता है।” अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और वे इसकी वजह की जांच कर रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी से कहा, “जिस इमारत में आग लगी थी, उसका इस्तेमाल मजदूरों के रहने के लिए किया जाता था और वहां बड़ी संख्या में मजदूर थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की मौत हो गई।”

इमारत में कैसे लगी आग
आग सुबह 4:30 बजे (स्थानीय समय) निचली मंजिल पर स्थित रसोई में लगी और तेज़ी से पूरे आवासीय अपार्टमेंट में फैल गई। कुवैती अधिकारियों ने बताया कि वह इसकी जांच कर रहे हैं कि इस बिल्डिंग में आग किस कारण लगी। इस हादसे में बचे लोगों ने दावा किया है कि आग अचानक तेजी से फैली और बहुत कम समय में पूरे बिल्डिंग को अपनी जद में ले लिया। सुबह का वक्त होने के कारण सभी लोग सोए हुए थे। इमारत में बड़ी संख्या में लोगों के रहने के कारण उन्हें आग से बचने का मौका नहीं मिला। कई लोगों की मौत आग से पैदा हुए धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। इस इमारत में क्षमता से कई गुना ज्यादा मजदूर रह रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने इमारत में आग की लपटें और हर दरार से धुआं निकलते हुए देखा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने एक विशेष रूप से परेशान करने वाली घटना को याद किया, जिसमें एक मजदूर आग से बचने के लिए हताश होकर पांचवीं मंजिल से कूद गया और बालकनी के किनारे से टकराकर दुखद मौत का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि इमारतों के अंदर कमरों में ज्यादा लोगों के होने के कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सबसे ज्यादा मौतें दम घुटने के कारण हुई हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...