9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeसच साबित हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी! 5000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निवेशकों...

सच साबित हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी! 5000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निवेशकों ने कमाए 42.4 लाख करोड़

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में हुए आम चुनावों के दौरान कहा था कि चार जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद शेयर बाजार सभी पुराने रेकॉर्ड तोड़ते हुए नए शिखर पर पहुंच जाएगा। हालांकि चार जून को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी और इस पर विपक्षी दल सवाल भी उठा रहे हैं। लेकिन मोदी की चुनाव नतीजों के बाद तेजी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से बीएसई सेंसेक्स में 5,222 अंक की तेजी आई है। पिछले 9 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ऑल-टाइम हाई को छुआ है। इससे बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 42.4 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 437.24 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।

चार जून को निफ्टी में छह फीसदी गिरावट आई थी। लेकिन शेयर मार्केट में उसके बाद आई तेजी ने बाजार के जानकारों को भी चौंका दिया है। कई एनालिस्ट्स ने भविष्यवाणी की थी कि आम चुनावों में खंडित जनादेश के कारण बाजार में 10% तक की गिरावट आ सकती है। चुनाव नतीजों ने सबको चौंकाया था लेकिन बाजार की तेजी भी कम चौंकाने वाली नहीं है। सैमको सिक्योरिटीज के मार्केट पर्सपेक्टिव्स एंड रिसर्च के प्रमुख अपूर्व शेठ ने कहा, ‘बाजार को यह महसूस हो गया है कि यह गठबंधन सरकार पहले की सरकारों से अलग होगी। पहले के गठबंधनों को कमजोर माना जाता था, क्योंकि उनमें सबसे बड़ी पार्टी साधारण बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी दूर रहती थी। इसलिए वह गठबंधन में शामिल दलों पर बहुत अधिक निर्भर रहती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। एनडीए ने पहले ही 10 निर्दलीयों को अपने साथ जोड़ लिया है और अब उसका आंकड़ा 300 के पार हो चुका है।’

निवेशकों का भरोसा
एनडीए सरकार का नेतृत्व करते हुए पीएम मोदी ने दिखाया है कि उनकी पार्टी तय एजेंडे के साथ आगे बढ़ेगी। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है कि सरकार बाजार अनुकूल नीतियों को आगे बढ़ाएगी। धनवेस्टर की संस्थापक अनुष्का सोहम बटवाल का कहना है कि बाजार का ध्यान अब सरकार की बुनियादी बातों और प्रमुख प्राथमिकताओं पर केंद्रित हो गया है। चुनाव की अनिश्चितता दूर हो गई है और किफायती आवास के लिए पैकेज की मंजूरी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की वापसी से पता चलता है कि सुधार फिर से गति पकड़ेंगे। इसके अलावा, इतिहास बताता है कि गठबंधन सरकारों के कार्यकाल के दौरान बाजारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। चूंकि देश की बुनियादी स्थिति मजबूत बनी हुई है, इनकम मजबूत बनी रह सकती है। साथ ही नीतिगत पहल और सुधार जारी रह सकते हैं। इसलिए इनसाइडर्स को कोई जोखिम नहीं दिखता है।

मोदी और शाह की भविष्यवाणी
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि चुनाव के बाद बाजार नई ऊंचाई हासिल करेगा। उन्होंने दावा किया कि 4 जून के नतीजों के बाद सेंसेक्स ऐसा झूमेगा कि शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने भी निवेशकों से कहा था कि वे 4 जून से पहले खरीदारी कर लें और बाजार में तेजी आएगी। लेकिन चुनावों के बाद उनके बयान राजनीतिक मुद्दा बन गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शेयर बाजार में 4 जून को आई गिरावट का हवाला देते हुए कहा कि इससे निवेशकों ने 31 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए थे। कांग्रेस ने कहा कि तीन जून को मार्केट ऊपर गया और चार जून को गिर गया। पार्टी ने बाजार में आए भारी उतार-चढ़ाव की जांच जेपीसी से कराने की मांग की है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...