21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखरीफ सीजन के लिए केंद्र ने 14 फसलों का MSP बढ़ाया, कैबिनेट...

खरीफ सीजन के लिए केंद्र ने 14 फसलों का MSP बढ़ाया, कैबिनेट की बैठक में फैसला खरीफ सीजन के लिए केंद्र ने 14 फसलों का MSP बढ़ाया, कैबिनेट की बैठक में फैसला

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 14 खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. सरकार ने कहा कि 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी की है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके. कैबिनेट मीटिंग की ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने खरीफ की जिन 14 फसलों के एमएसपी में इजाफा किया है, उसमें धान, रागी, बाजरा, ज्वार, कॉटन भी शामिल है।

मोदी सरकार ने फैसला किया है कि धान का नया MSP अब 2300 रुपये प्रति क्विंटल होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार का यह फैसला किसानों के कल्याण के लिए लिया गया है। धान का नया MSP पुराने से 117 रुपये ज्यादा है।

कपास का भी बढ़ा MSP
इसके अलावा कपास का नया MSP 7121 तय किया गया है। वहीं, कपास की दूसरी किस्म के लिए नया MSP 7521 रुपये होगा, जो पहले से 501 रुपये ज्यादा है। अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा किसानों को प्राथमिकता देते हैं, इस सरकार ने अपने नए कार्यकाल में किसानों के हित में फैसला लिया गया है।

किस फसल का कितना बढ़ा MSP
सरकार के फैसले के बाद ज्वार का एमएसपी 3371, धान का 2300, बाजरा का 3625, रागी का 4290, मक्का का 2225, तूर 7550, मूंग 8682, उड़द 7400, मूंगफली, 6783, सूरजमुखी 7280, सोयाबीन 4892, और तिल 9267 रुपये हो गया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...