18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeइस साल 4300 भारतीय करोड़पति छोड़ सकते हैं देश, जानिए किन देशों...

इस साल 4300 भारतीय करोड़पति छोड़ सकते हैं देश, जानिए किन देशों में बस सकते हैं

Published on

नई दिल्ली

भारत एक आर्थिक शक्ति के रूप में दुनिया के सामने उभर रहा है। भारत दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस बीच एक रिपोर्ट में सामने आया है कि इस साल करीब 4,300 करोड़पति भारत छोड़कर जा सकते हैं। यह जानकारी हेनले एंड पार्टनर्स नाम की एक विदेशी निवेश कंपनी की रिपोर्ट से मिली है। चार हजार से ज्यादा करोड़पतियों के देश छोड़ना क्या चिंता की बात है और इसका क्या असर पड़ सकता है? आइए समझते हैं।

क्या ये चिंता की बात है?
दिलचस्प बात ये है कि इतनी संख्या में लोग बाहर जा रहे हैं, इसके बावजूद भारत में अभी भी हर साल ढेर सारे नए हाई इनकम वाले लोग (HNWIs) बन रहे हैं। इन करोड़पतियों में से कई अपना व्यापार भारत में ही संभालते हैं और उनकी भारत में दूसरी संपत्ति भी है। कुल मिलाकर, ये देश की अर्थव्यवस्था में मदद ही करते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘हमें लगता है कि इतने लोग बाहर जाने के बारे में ज्यादा चिंता करने की बात नहीं है, क्योंकि भारत हर साल बाहर जाने वाले करोड़पतियों से कहीं ज्यादा नए करोड़पति बना रहा है।’ यही नहीं, जो अमीर लोग भारत छोड़कर जाते हैं, उनमें से ज्यादातर का भारत में व्यापार और दूसरा घर बना रहता है। यह भारत के लिए अच्छी बात है। हालांकि कुछ लोग देश छोड़कर चले जाते हैं, फिर भी भारत का आर्थिक और व्यापार का माहौल अच्छा बना हुआ है और अमीर लोगों को अपनी ओर आकर्षित है। बहुत से अमीर लोग, भले ही वे देश छोड़कर कहीं और रहने लगते हैं, पर अपनी जमीन और निवेश के जरिए भारत की अर्थव्यवस्था में मदद करते रहते हैं।

बहुत से भारतीय करोड़पति यूएई जा रहे हैं
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत बड़ी संख्या में करोड़पतियों को खो रहा है, ये लोग खासकर यूएई जा रहे हैं। दुनिया भर में लगभग 128,000 करोड़पति 2024 में किसी नए देश में रहने के लिए जा सकते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा लोग यूएई और अमेरिका जा रहे हैं। अमीर लोगों का यह पलायन अहम है क्योंकि यह अक्सर देश के आर्थिक हालात और वहां से करोड़पतियों के जाने के कारणों को बताता है।

मिडिल क्लास लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं
जिन देशों से करोड़पति जा रहे हैं, वहां के मिडिल क्लास के लोगों के लिए यह अच्छी बात नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि करोड़पति जो कंपनियां खोलते हैं, उनसे रोजगार के काफी अवसर पैदा होते हैं। उदाहरण के लिए, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल और टेस्ला जैसी कंपनियों ने अमेरिका में हजारों लोगों को नौकरी दी है। इससे पता चलता है कि करोड़पतियों की कंपनियों का अर्थव्यवस्था पर कितना बड़ा असर पड़ सकता है।

क्या कहती है रिपोर्ट?
करोड़पतियों का किसी देश से जाना, उस देश की आर्थिक स्थिति का भी पता देता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर किसी देश से बहुत से करोड़पति जा रहे हैं, तो वहां शायद कोई बड़ी समस्या है। इसके अलावा, अमीर लोगों का जाना देश के भविष्य के लिए भी अच्छा संकेत नहीं है, क्योंकि मुसीबत आने पर सबसे पहले वही लोग देश छोड़कर जाते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...