– केंद्रीय एथलीटीक्स टीम भेल भोपाल में अभ्यासरत था
भोपाल।
सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक के भोपाल में प्रैक्टिस के दौरान गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। बल संख्या 210116340 प्रधान आरक्षक—जीडी (स्पोर्टस) आदर्श सिहं जो कि तृतीय आरक्षित वाहिनी भिलाई (छत्तीसगढ) से सीआईएसएफ केंद्रीय एथलेटिक्स टीम भेल भोपाल में अभ्यासरत है। 27 मई 2024 को ट्रेनिगं अभ्यास में अनुपस्थित रहा एवं अभी तक उक्त बल सदस्य का कोई पता नहीं है। बल सदस्य को खोजने के लिए सीआईएसएफ प्रशासन भेल भोपाल द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बल सदस्य का मोबाईल फोन भी स्वीच ऑफ है। बल सदस्य के पिता निरंकार सिहं को भी इसकी सूचना दी गई है। इस संबंध में थाना गोविन्दपुरा एवं बल सदस्य के गृह थाना जिला-अमरोहा, उत्तरप्रदेश को भी सूचित किया गया है। सीआईएसएफ द्वारा बल सदस्य के बारे में जानकारी देने के लिए डिटेल जारी की है।
