15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीति'NTA को तुरंत क्लीन चिट देना मेरी गलती, पहले नहीं थी पेपर...

‘NTA को तुरंत क्लीन चिट देना मेरी गलती, पहले नहीं थी पेपर लीक की खबर’, बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Published on

नई दिल्ली,

NEET पर मचे घमासान के बीच शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET की परीक्षा 5 मई को हुई, इसमें 2 बात सामने आई हैं. पहली कुछ जगह पर गड़बड़ियों की बात आई है, दूसरी कुछ जगह पर समय कम मिलने के कारण स्टूडेंट्स में आक्रोश था. इसे लेकर छात्र कोर्ट पहुंचे. इस पर कोर्ट ने सुझाव दिया. इसके बाद NTA ने एक फॉर्मूला तैयार किया. इसके तहत ही ग्रेस मार्किंग की व्यवस्था की गई. इसके बाद कुछ स्टूडेंट फिर कोर्ट गए. अदालत के हस्तक्षेप से सरकार को कहा गया कि आप एक विकल्प मॉडल लेकर आएं. उन्होंने कहा कि 1563 छात्रों को परीक्षा में कम समय मिला था, ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कोर्ट ने री-एग्जामिनेशन का आदेश दिया है. इसके बाद कुछ जगहों पर पेपर लीक की जानकारी भी सामने आई है. ये मामला पटना में सामने आया. वहां की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

क्या NTA को क्लीन चिट देने में उन्होंने बहुत जल्दबाजी दिखाई? इस सवाल के जवाब पर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ये मेरी गलती थी. मैंने चुनाव के बाद ज्वाइन किया था. मेरा पहला दिन था, उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने री-टेस्ट का आदेश दिया. उस समय तक मेरे पास किसी विसंगति की जानकारी नहीं थी. तब मैंने कहा था कि अभी तक मेरे पास जानकारी है कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है, लेकिन जैसे ही मुझे इस बारे में जानकारी हुई, तो मैं तुरंत एक्टिव हुआ. मैंने बिहार प्रशासन से बात की.

शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रजातंत्र में जो सच है, उसका जिक्र करना चाहिए. उन्होंने कहा कि NEET की परीक्षा देने वाले छात्रों के हित हमारे लिए सर्वोपरि हैं. उनके मन में कोई विचलन पैदा न हो, ये हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि हमने कुछ कहा और उसमे कुछ भ्रम हुआ तो उसे स्वीकार करने में मुझे कोई दुविधा नहीं है. हालांकि मैंने पहले भी कहा था कि कोई भी ताकतवर व्यक्ति हो, अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. हम अपनी बात पर कायम हैं. आने वाले दिनों में परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, जीरो एरर की व्यवस्था हो, इसकी हम तैयारी करेंगे.

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NTA एक इंडिपेंडेंट और ऑटोनॉमस बॉडी है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उसका कामकाज स्वच्छंद हो जाए और वह गैर-जिम्मेदार हो जाए. सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है, इसके तहत हाईलेवल कमेटी का गठन किया जाएगा, NTA का स्ट्रक्चर, उसकी एग्जामिनेशन प्रोसेस, डेटा सिक्योरिटी पर बहुत बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है. परीक्षाओं में पारदर्शिता और जीरो एरर के लिए एक्सपर्ट्स की सिफारिशों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...