9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यविदेशी पर्यटकों से बदसलूकी करने वाला गिरफ्तार, वीडियो में कहा- 'हैलो गाइज...

विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी करने वाला गिरफ्तार, वीडियो में कहा- ‘हैलो गाइज ये है मेरी लुगाई…’

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर पुलिस ने विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 505 (2) और आईटी एक्ट की धारा 66 (D) के तहत एफआईआर दर्ज की है. वीडियो जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, वीडियो करीब दो महीने पुराना है. मगर, वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसको लेकर लोगों में बढ़ते आक्रोश के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 18 वर्षीय युवक विनोद मीना के रूप में हुई है.

वीडियो में कहा था- ‘हैलो गाइज ये मेरी लुगाई है’
बता दें कि वायल वीडियो में आरोपी कहता दिख रहा है कि ‘हैलो गाइज ये मेरी लुगाई है. वो कहता है, ये 150 रु में, ये 200 रु में और ये 500 रु में हैं. हालांकि विदेशी महिला पर्यटकों को हिंदी समझ नहीं आती है, इसलिए वो युवक के मोबाइल कैमरे में देखकर हाथ हिलाती रहती हैं.

मामले में ACP ने कही ये बात
राजस्थान पुलिस के एसीपी शिवरतन गोदारा ने बताया कि हमें सोशल मीडिया पर सूचना मिली कि आमेर किले के पास किसी लड़के ने विदेशी पर्यटकों को छूने की कोशिश की और उन पर भद्दी टिप्पणियां की. साथ ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो डाला. किसी ने वह वीडियो हमें भेजा था. गाड़ी नंबर के आधार पर हमने उसे पहले हिरासत में लिया. फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...