18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'वसुंधरा राजे की दूरी की वजह से बीजेपी चुनाव हारी' एक और...

‘वसुंधरा राजे की दूरी की वजह से बीजेपी चुनाव हारी’ एक और पूर्व मंत्री ने बोला तीखा हमला

Published on

जयपुर

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में हुई 11 सीटों पर हुई बीजेपी की हार को लेकर लगातार मंथन जारी है। इस मुद्दे पर बार- बार बीजेपी के वरिष्ठ नेता टिकटों का सही चुनाव ना होना और वसुंधरा राजे की अनदेखी को कारण मान रहे हैं। सुमेधानंद सरस्वती और देवी सिंह भाटी के बाद अब एक और बीजेपी नेता ने इसे लेकर अपनी ही पार्टी को आईना दिखाने का प्रयास किया है। वसुंधरा राजे के खेमे के माने जाने वाले पूर्व मंत्री कालूराम गुर्जर ने अपनी पार्टी को घेरते हुए वसुंधरा राजे का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जो हार का सामना करना पड़ा है, उसकी सबसे बड़ी वजह वसुंधरा राजे के लोकसभा चुनाव से दूर रहना है। इसके कारण ही बीजेपी को इतना नुकसान उठाना पड़ा है।

जानिए गुर्जर ने क्या कहा
पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर वसुंधरा सरकार में पंचायत राज मंत्री रह चुके हैं। उन्हें वसुंधरा राजे के पक्ष का नेता माना जाता है। इस दौरान एक न्यूज़ चैनल से इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी 25 सीटें जीतने का दावा कर रही थी, लेकिन पार्टी 14 सीटें ही जीत पाई। इस हार के पीछे पार्टी को मंथन करना चाहिए। उन्होंने वसुंधरा राजे को लेकर कहा कि वह हमारे प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव में उनको स्टार प्रचारक के रूप में काम में नहीं लिया गया। इसके कारण बीजेपी को नुकसान का सामना करना पड़ा हैं। गुर्जर ने कहा कि राजे के राजस्थान में काफी फॉलोअर हैं। बीजेपी की हार का यह सबसे बड़ा कारण है।

गुर्जर ने अपनी पार्टी को घेरते हुए कहा, पार्टी की कमियां रखी
एक मीडिया चैनल से इंटरव्यू के दौरान पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर ने अपनी पार्टी को लेकर कई बड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के पीछे पार्टी की काफी कमियां रही हैं। 25 सीटों का दावा करने के बाद भी बीजेपी महज 14 सीटें ही जीत पाई। उन्होंने कहा कि चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व के साथ राजस्थान के नेतृत्व की भी कमी रही हैं। बीजेपी ने जीताऊ उम्मीदवार की जगह गलत टिकट वितरण किया। उन्होंने अपनी पार्टी को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने इस बार अपने वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर कांग्रेस से आए नेताओं को तवज्जों दिया। इसके कारण पार्टी में असंतोष है। इस दौरान गुर्जर ने बांसवाड़ा के भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत मालवीय का नाम भी इशारे में गिनाया।

एक दौर वह था… राजे ने भी इशारों में कही बड़ी बात
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे काफी समय बाद उदयपुर में अपने पुराने अंदाज में दिखी। समारोह के दौरान इशारों में अपने विरोधियों पर बड़ा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक दौर वह भी था, जब किसी के किए हुए को लोग मानते थे। उन्होंने कहा कि भंडारी जी ने राजस्थान में भैरो सिंह जी सहित कितने ही नेताओं को आगे बढ़ाया। वह उस समय वफा का दौर अलग ही था, लेकिन अब लोग उस अंगुली को पहले काटने का प्रयास करते हैं, जिनको पकड़कर वह चलना सीखे। वसुंधरा राजे के इस बयान के सुर्खियों में आने के बाद सियासी गलियारों में खलबली मची हुई हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...