18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य50 लाख रुपये दो, नहीं तो...गुजरात के गांधीनगर में दिनदहाड़े हुआ अधिकारी...

50 लाख रुपये दो, नहीं तो…गुजरात के गांधीनगर में दिनदहाड़े हुआ अधिकारी का अपहरण

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में क्लास-1 अफसर की किडनैपिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज्य की राजधानी गांधीनगर में दिनदहाड़े एक सरकारी अफसर का अपहरण कर लिया गया। सरकारी अफसर छुट्‌टी पर अपने घर गांधीनगर पहुंचे थे। इसके बाद वह किसी काम के सिलसिले में हिम्मतनगर के लिए निकले थे। वह गियोड के पास पहुंचे थे। तभी उनके अपहरण हो गया। किडनैपर्स अफसर को मेहसाणा और गांधीनगर में घुमाते रहे। उन्होंने शाम पांच बजे तक 50 लाख रुपये देने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर जान से मार देने की धमकी दी। इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस की एंट्री के बाद अफसर को सुरक्षित छुड़ाया जा सका। अफसर की पहचान रमणलाल वसावा के तौर पर हुई है।

डेढ़ बजे सक्रिय हुई थी पुलिस
गांधीनगर जिले के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासम शेट्टी के अनुसार पुलिस को दोपहर डेढ़ बजे अपहरण की सूचना मिली थी। इसके बाद घटना स्थल चिलोडा से पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करके अपहरणकर्ताओं को ट्रैक किया था। इसके साथ पुलिस ने किडनैपर्स की गाड़ी को रोककर अफसर को मुक्त कराया। शेट्‌टी ने बताया कि पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ता रोहित ठाकोर और बूढ़ा भरवाड़ को गिरफ्तार किया है, हालांकि जहां पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का दावा किया जाता है। वहां से अफसर के अपहरण ने चिंता खड़ी कर दी है।

इसी महीने होना है रिटायर
कुछ घंटों के लिए अपहरणकर्ताओं के चंगुल में फंसे वसावा को इसी महीने सेवानिवृत होना वाले थे। ऐसा माना जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने पूरी तैयारी के साथ वसावा को निशाने पर लिया था। पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं की कुंडली खंगालने के साथ पूछताछ भी कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वसावा के किडनैप में किसी करीबी की भूमिका तो नहीं है। क्योंकि अपहरणकर्ताओं को सेवानिवृत होने पर मिलने वाली रकम की जानकारी कैसे लगी? पुलिस वसावा के साथ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारी को रडार पर लेकर जांच कर रही है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...