12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यहरिद्वार में नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या, नेशनल हाईवे के...

हरिद्वार में नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या, नेशनल हाईवे के किनारे मिला शव

Published on

हरिद्वार,

धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. 13 वर्षीय पीड़ित लड़की तीन दिन पहले ही लापता हो गई थी. उसकी लाश मंगलवार को पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास बहादराबाद इलाके में हाईवे पर मिली है. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि एक राजनीतिक दल के स्थानीय कार्यकर्ता और उसके दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी का नाम आदित्यराज सैनी है, जो कि बीजेपी के ओबीसी मोर्चा का सदस्य था. बीजेपी के प्रदेश महासचिव आदित्य कोठारी ने मंगलवार को उसे प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. पीड़िता की मां ने दावा किया है कि आदित्यराज दबंग व्यक्ति है. उसकी पत्नी भी ग्राम प्रधान है. शादीशुदा होने के बावजूद वो उसकी बेटी के साथ रिलेशनशिप में था. रविवार शाम अचानक उसकी बेटी लापता हो गई.

पीड़िता की मां ने जब उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया, तो आदित्यराज ने फोन उठाया था. उसने कहा कि उनकी बेटी उसके साथ है, लेकिन कुछ समय बाद फोन बंद हो गया. जब पीड़िता अगले दिन सुबह तक घर नहीं लौटी, तो उसकी मां उसे लेने आरोपी के घर गई, जहां वो अपने एक दोस्त अमित सैनी के साथ था. लेकिन उसकी बेटी नहीं मिली. वो जब पुलिस के पास जाने की बात कही, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते ही मना किया.

इसके बावजूद पीड़िता की मां थाने गई. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली. मंगलवार को शव मिलने के बाद मां ने आरोप लगाया कि आदित्यराज और अमित ने उसकी बेटी के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी. एसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

एसपी ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है. इसकी जांच के लिए पांच पुलिस टीमें बनाई गई हैं. अभी तक दोनों आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस ने पीड़िता का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...